फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवीना टंडन से सगाई के बाद भी अक्षय कुमार ने दिया था धोखा, इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है नाम

Wed, 09 Sep 2020 09:07 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 09 Sep 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar birthday actor relationship with raveena tandon and shilpa shetty
अक्षय कुमार, रवीना टंडन - फोटो : screenshot from youtube/venus

नौ सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले अक्षय कुमार ने 20 साल पहले ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। अक्षय ने राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया से ट्विंकल का हाथ मांगा था। हालांकि ट्विंकल से पहले अक्षय का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है। उस दौर में अक्षय कुमार को 'लेडी किलर' कहा जाता था लेकिन अक्षय अपने बारे में ऐसा नहीं मानते। 

akshay kumar birthday actor relationship with raveena tandon and shilpa shetty
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैं 'लेडी किलर' नहीं हूं, मैं उन्हें आकर्षित करता हूं। मैं हर काम को ईमानदारी से करने की कोशिश करता हूं। जो कहना है कह देता हूं और जोड़-तोड़ नहीं करता। कभी-कभी डिप्लोमैटिक भी होता हूं ताकि दूसरों को कष्ट न पहुंचे। मुझे लगता है कि इन सब चीजों से ही महिलाओं और दूसरों को आकर्षित कर पाता हूं। यह सब शादी के पहले की बात है। शादी के बाद मुझे अपना यह क्राउन किसी दूसरे को देना पड़ा।'

akshay kumar birthday actor relationship with raveena tandon and shilpa shetty
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, रेखा और भी कई नामों के साथ अक्षय के अफेयर के किस्से छपे। इन नामों पर अक्षय कुमार ने कभी खुलकर तो नहीं बोला लेकिन गॉसिप के गलियारों में अक्षय के अफेयर की चर्चा जोरों पर रही। रवीना ने बताया था कि अक्षय के साथ उनकी सगाई भी हो गई थी लेकिन इसी बीच वो शिल्पा शेट्टी को डेट करने लगे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar birthday actor relationship with raveena tandon and shilpa shetty
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

रवीना ने कहा था कि 'जब अपना सिक्का खोटा हो तो आप दूसरे के बारे में क्या कहेंगे। मेरे लिए ईमानदारी मायने रखती थी। वो चाहते थे कि मैं हर बार ऐसा करूं। मैंने तीन साल ऐसा किया लेकिन फिर मैं हार गई। ये वो लड़का था, जिसने कहा था कि मैं तुमसे ही शादी करना चाहता हूं। तुम में वो सब है जो मुझे चाहिए। हमारी लड़ाइयां होतीं। फिर मनाने के क्रम में हम सगाई करते। हमारी दो बार सगाई हुई। एक बार जब हमारा ब्रेकअप होता तो वो इस बीच किसी और से सगाई कर लेता। मैंने उससे साफ कहा- ये कोई खिलौना है क्या कि एक टूट गया तो दूसरा ले आओ।'

विज्ञापन
akshay kumar birthday actor relationship with raveena tandon and shilpa shetty
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

आखिरकार एक दिन अक्षय और रवीना का रिश्ता टूट गया। रवीना के बाद वो शिल्पा शेट्टी के साथ अफेयर में थे। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। शिल्पा शेट्टी ने इस बारे में कहा था, 'जिस तरह से ये ब्रेकअप हुआ। ये सही नहीं था। इस रिश्ते में और भी लोग थे। मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। जब हम एक पेज पर बहुत गलती करते हैं तो उसे निकाल देते हैं। मैंने जिंदगी के उस चैप्टर के साथ भी वही किया, उसे निकाल दिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed