{"_id":"5f55dad646fb5c220e3d0a79","slug":"akshay-kumar-birthday-special-when-twinkle-khanna-thought-he-was-gay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार को समलैंगिक समझती थीं डिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल खन्ना का हाथ मांगने पर दिया था ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार को समलैंगिक समझती थीं डिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल खन्ना का हाथ मांगने पर दिया था ऐसा रिएक्शन
बीबीसी हिंदी
Published by: anand anand
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार अपना जन्मदिन नौ सितंबर को मनाते हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते देश के बाहर हैं। जाहिर है कि इस बार बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपना जन्मदिन भारत से बाहर मनाने वाले हैं। अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। यह बात उनके बहुत कम फैंस को पता होगी कि अक्षय कुमार की सास अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया उन्हें समलैंगिक समझती थीं।
जी हां, इस बात का खुलासा अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में किया था। निर्माता-निर्देशक करण जौहर के मशहूर शो 'कॉफी विद करण' पर आने वाले बॉलीवुड सितारों की बातें अक्सर सुर्खियां बन जाती हैं। साल 2016 में अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना पहुंचे थे। शो में अक्षय और हाजिरजवाबी के लिए मशहूर ट्विंकल ने अपनी निजी जिंदगी की कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
3 of 6
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : file photo
अक्षय ने बताया कि जब वो ट्विंकल का हाथ मांगने के लिए उनकी मां डिंपल कपाड़िया से मिलने गए, तो उस समय तक डिंपल समझती थीं कि वो समलैंगिक हैं और वो उनकी बेटी की जिंदगी खराब कर देंगे। ट्विंकल ने फिल्मी दुनिया छोड़कर अक्षय से शादी कर ली थी। बॉलीवुड की मशहूर खान तिकड़ी - सलमान, शाहरुख और आमिर खान के स्टारडम से तुलना पर अक्षय कुमार ने बेहद सधा, लेकिन करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : file photo
करण जौहर ने उनसे पूछा कि किसका स्टारडम ज्यादा लंबा चलेगा, इसके जवाब में अक्षय ने कहा, ''तीनों खान स्मोकिंग छोड़ दें, तो शायद वो ज्यादा दिन स्टार बने रहेंगे, वर्ना मैं।'' शो में कई बार ऐसे मौके आए जब हाजिरजवाब ट्विंकल ने करण की बोलती बंद कर दी। ट्विंकल से यह पूछने पर कि तीनों खान में वो किसे बेहतर मानती हैं, ट्विंकल ने उल्टा सवाल दागा, "इस लिस्ट में एक और खान 'फवाद' का नाम जोड़ लो और फिर बताओ कि तुम्हें कौन पसंद है?"
विज्ञापन
5 of 6
ट्विंकल खन्ना, करण जौहर
- फोटो : file photo
ट्विंकल और करण एक ही स्कूल में पढ़े हैं और शो के दौरान करण ने माना कि किसी जमाने में वो ट्विंकल खन्ना पर फिदा थे। करण की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में रानी मुखर्जी के किरदार के लिए ट्विंकल को चुना गया था और वो उनके घर फिल्म की कहानी सुनाकर आए थे, लेकिन ट्विंकल पर इसका जरा असर नहीं हुआ। ट्विंकल के इस फिल्म को करने से मना करने के बाद करण ने रानी को यह रोल दे दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।