फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar Birthday: इन पांच फिल्मों में खतरनाक विलेन बन चुके हैं अक्षय कुमार, जीत चुके हैं सर्वश्रेष्ठ खलनायक का खिताब

Wed, 09 Sep 2020 09:07 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 09 Sep 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Birthday Special he have played villain role in film Khiladi 420 Ajnabee Blue Once Upon a Time in Mumbaai Dobara 2.0
अक्षय कुमार - फोटो : file photo

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार नौ सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अक्षय कुमार ने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से हमेशा दर्शकों के दिलों को जीता है। अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने हर किरदार में सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने बड़े पर्दे पर कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांटिक किरदार भी किए हैं। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने फिल्मों में विलेन बनकर भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको अक्षय कुमार की उन फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। 

Akshay Kumar Birthday Special he have played villain role in film Khiladi 420 Ajnabee Blue Once Upon a Time in Mumbaai Dobara 2.0
खिलाड़ी 420 - फोटो : file photo

फिल्म- खिलाड़ी 420
अक्षय कुमार पहली बार फिल्म 'खिलाड़ी 420' में खलनायक बनकर दुनिया के सामने आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री महिमा चौधरी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म 'खिलाड़ी 420' साल 2000 में आई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के विलेन किरदार को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया गया था। 

Akshay Kumar Birthday Special he have played villain role in film Khiladi 420 Ajnabee Blue Once Upon a Time in Mumbaai Dobara 2.0
अजनबी - फोटो : file photo

फिल्म- अजनबी
साल 2001 में अक्षय कुमार फिल्म अजनबी में विलेन बने। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिनेता बॉबी देओल, अभिनेत्री करीना कपूर और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म 'अजनबी' में अक्षय और बिपाशा का नेगेटिव किरदार तारीफ के काबिल है। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार भी मिला चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Birthday Special he have played villain role in film Khiladi 420 Ajnabee Blue Once Upon a Time in Mumbaai Dobara 2.0
ब्लू - फोटो : file photo

फिल्म- ब्लू
इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय कुमार, जायद खान, लारा दत्ता और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म 'ब्लू' साल 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार का नाम आरव मल्होत्रा था। फिल्म में उनके और कटरीना कैफ के नेगेटिव रोल को खूब पसंद किया गया। फिल्म 'ब्लू' का निर्देशन एंथनी डिसूजा ने किया है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Birthday Special he have played villain role in film Khiladi 420 Ajnabee Blue Once Upon a Time in Mumbaai Dobara 2.0
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा - फोटो : file photo

फिल्म- वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा
अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2013 में आई थी। यह फिल्म साल 2010 में आई अजय देवगन और इमरान हाशमी की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' का सीक्वल थी। 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में अक्षय कुमार ने मशहूर डॉन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ इमारन खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम शोएब था। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed