शानदार कॉमिक टाइमिंग, सुपर रोमांटिक अंदाज, दमदार डायलॉग डिलीवरी, जबरदस्त एक्शन, दर्शकों का दिल जीतने वाला अभिनय और आज की तारीख में बॉलीवुड में भरोसे का दूसरा नाम, राजीव हरी ओम भाटिया यानी अक्षय कुमार। आज 9 सितंबर को बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी का जन्मदिन है। अक्षय की कामयाबी के किस्से में हर तरह के रंग हैं, बिल्कुल उनकी फिल्मों जैसे।
ये हैं अक्षय कुमार के 10 दमदार किरदार, जिन्होंने बनाया राजीव भाटिया को असली सुपरस्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय अकेले ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने मसाला फिल्मों के साथ-साथ जरूरी और गंभीर कहानियों से सफलता के नए आयाम बनाए। अक्षय का अब तक का करियर दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। आधी फिल्में मसाला, कॉमेडी और एक्शन जबकि आधी बिल्कुल लीक से हटकर लेकिन अक्षय की कामयाबी को जरा सा भी बांटा नहीं जा सकता। हॉलीडे, एयरलिफ्ट, रुस्तम, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पैडमैन, गोल्ड और मिशन मंगल जैसी कई फिल्में हैं जिनसे अक्षय कामयाबी की नई गाथा लिख रहे हैं। बर्थडे पर आज हम आपको अक्षय के वो 10 अवतार दिखाएंगे जिनसे वो बन गए असली सुपरस्टार।
2019: केसरी
एक्शन से इमोशन तक सब कुछ कमाल का
सारागढ़ी के युद्ध की कहानी में अक्षय कुमार ने यादगार रोल निभाया है। फिल्म के लिए भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया रही हो लेकिन अक्षय के काम को सबने सराहा है। ब्रिटिश इंडिया के सिख जवान के रूप में अक्षय जोश भर देते हैं। एक्शन से लेकर इमोशन तक अक्षय ने किरदार के साथ पूरा न्याय किया। फिल्म को दूर दराज तक न पहुंचा पाने में दोष इसे रिलीज करने वाली कंपनी का ज्यादा रहा। अगर फिल्म की मार्केटिंग ढंग से की गई होती तो ये फिल्म 200 करोड़ रुपये का कारोबार आसानी से कर सकती थी।
2015: बेबी
दमदार भूमिका से ‘देशभक्त’ वाला टैग
इसने आतंकवाद पर बनने वाली फिल्मों के लिए नया बेंचमार्क सेट किया। अक्षय कुमार ने अपनी भूमिका पूरी गंभीरता से निभाई। एक्शन रोल में वे जमते हैं और अक्षय को फिल्म में पूरा मौका भी मिला। यहां से अक्षय की ‘देशभक्त’ वाली उभरती छवि और मजबूत हुई।
2013: स्पेशल 26
दर्शकों के दिल में डाली रेड
बॉलीवुड में स्मार्ट कहानियों की कमी हमेशा खलती रही है। नीरज पांडे की फिल्म ने ये कमी पूरी की। स्पेशल 26 में नकली सीबीआई अफसरों की टीम लोगों को आज भी याद है। सच्ची घटना पर आधारित फिल्म में अक्षय ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से एक बार फिर लोहा मनवाया।