फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी परिवार संग गणपति के दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन, साथ में अभिषेक ने भी टेका माथा

Mon, 09 Sep 2019 08:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 09 Sep 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan and abhishek bachchan arrive blessings of ganpati bappa
amitabh bachchan - फोटो : social media

पूरे महाराष्ट्र में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। आम लोग हों या सेलिब्रिटी उल्लास के साथ गणपति बप्पा की पूजा करते हैं। बॉलीवुड के कई सितारे शिल्पा शेट्टी, सलमान खान और सोनू सूद समेत अन्य ने घर पर मूर्ति की स्थापना भी की। अंबानी के घर गणेशोत्सव के दौरान तो पूरा बॉलीवुड एक छत के नीचे जमा हुआ। 

amitabh bachchan and abhishek bachchan arrive blessings of ganpati bappa
amitabh bachchan - फोटो : social media

अब अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अंबानी परिवार के साथ मुंबई के लालबाग में भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक साथ प्रार्थना की हालांकि इस दौरान ऐश्वर्या कहीं नजर नहीं आईं। वहीं उनके बगल में मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और श्लोका मेहता नजर आए। 

amitabh bachchan and abhishek bachchan arrive blessings of ganpati bappa
amitabh bachchan - फोटो : social media

लुक्स की बात करें तो अमिताभ और अभिषेक दोनों ही पारंपरिक परिधान में थे। बता दें कि पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का खास महत्व होता है। इस दौरान लालबाग में गणपति के दर्शन करने भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में बॉलीवुड, खेल, बिजनेस और राजनीति से जुड़े तमाम दिग्गज बप्पा के आगे मत्था टेकने पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan and abhishek bachchan arrive blessings of ganpati bappa
मुकेश अंबानी - फोटो : Social Media

इससे पहले मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी मनाई गई। इस खास आयोजन पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया। अंबानी परिवार ने एक खास कार्यक्रम भी किया, इसमें बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

विज्ञापन
amitabh bachchan and abhishek bachchan arrive blessings of ganpati bappa
ईशा अंबानी, नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : Social Media

इस मौके पर नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ भी फोटो शूट कराए। तीनों ने पारंपरिक परिधान कैरी किया। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, आमिर खान, माधुरी दीक्षित और विक्की कौशल पहुंचे थे। 

पढ़ें: गणेश विसर्जन में शिल्पा शेट्टी ने पति संग जमकर किया डांस, बारिश के बावजूद जोश में नहीं आई कोई कमी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed