फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्म का एलान, यशराज ने इस सुपरस्टार पर जताया भरोसा

Mon, 09 Sep 2019 07:50 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 09 Sep 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
yash raj films signed akshay kumar for Prithviraj Chauhan biopic
Akshay Kumar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

राजेश खन्ना की फिल्म दाग से शुरू हुआ यशराज फिल्म्स का सिलसिला अगले साल एक ऐसा चक्र पूरा करने जा रहा है, जिसमें हिंदी सिनेमा के इस पहले मेगास्टार के दामाद अक्षय कुमार के कंधों पर ये स्टूडियो एक बड़ी जिम्मेदारी रखने जा रहा है। अपनी स्वर्ण जयंती वर्ष पर यशराज फिल्म्स ने हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्म रिलीज करने का एलान किया है, ये फिल्म मशहूर हिंदू राजा पृथ्वीराज चौहान की महागाथा है। अक्षय कुमार के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म का आधिकारिक एलान कर दिया।


yash raj films signed akshay kumar for Prithviraj Chauhan biopic
Yash Raj - फोटो : Social Media

1970 में हुई यशराज फिल्म्स की स्थापना
यशराज फिल्म्स की स्थापना मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक यश राज चोपड़ा ने की थी। वो अपने बड़े भाई बलदेव राज चोपड़ा के साथ आखिरी फिल्म इत्तेफाक करने के बाद अलग हो गए थे। यशराज फिल्म्स की पहली फिल्म दाग है, इसमें मुख्य भूमिका राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर और राखी ने निभाई थी। गुलशन नंदा के इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर बनी इस फिल्म के निर्माण के लिए यश चोपड़ा ने 1970 में यशराज फिल्म्स की नींव रखी थी। ये फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी।

yash raj films signed akshay kumar for Prithviraj Chauhan biopic
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय को आदित्य का बर्थडे गिफ्ट
साल 2020 यशराज फिल्म्स के लिए बहुत खास होने वाला है। इस स्वर्ण जयंती वर्ष को पूरी भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसका पहला एलान हुआ है फिल्म पृथ्वीराज के रूप में। इस फिल्म को लेकर सुगबुगाहट पिछले दो साल से चल रही थी लेकिन इसका आधिकारिक एलान अक्षय कुमार के 52वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
yash raj films signed akshay kumar for Prithviraj Chauhan biopic
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय ने कहा, सम्मान की बात
निर्दयी आततायी मोहम्मद गोरी से लोहा लेने वाले पृथ्वीराज की बहादुरी के किस्से लोककथाओं से लेकर इतिहास के पन्नों पर स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं। यशराज फिल्म्स की इस पहली ऐतिहासिक फिल्म के एलान के बारे में अक्षय कुमार कहते हैं, ‘हिंदुस्तान के इतिहास के सबसे बहादुर और निडर राजा पृथ्वीराज चौहान का किरदार करना मेरे लिए एक बहुत बड़े सम्मान की बात है। जिन मूल्यों और संस्कृति की वजह से भारत की पहचान है, उनका प्रचार प्रसार करने वाले नायकों की गाथाओं को अमर बनाने और उनके बारे में लोगों को बताने की हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। फिल्म पृथ्वीराज एक कोशिश है, उनकी निर्भयता और उनके हौसले को दुनिया के सामने लाने की। मेरे जन्मदिन पर इस फिल्म का एलान हुआ है और इस वजह से ये मेरे लिए और खास हो चुकी है।’ फिल्म पृथ्वीराज को भारत का पहला ऐतिहासिक धारावाहिक चाणक्य बनाने वाले निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी निर्देशित करेंगे। उनकी पिछली फिल्म सनी देओल के साथ मोहल्ला अस्सी थी।

विज्ञापन
yash raj films signed akshay kumar for Prithviraj Chauhan biopic
kangana ranaut
दिवाली 2020 पर भिड़ेंगे अक्षय और कंगना
कम लोगों को ही पता होगा कि दिवाली पर फिल्में रिलीज करने की परंपरा यशराज फिल्म्स में काफी पुरानी है। सबसे पहले दिवाली पर रिलीज होने वाली यशराज की फिल्म लम्हे है। उसके बाद यशराज फिल्म्स लगातार दिवाली पर फिल्में रिलीज करता रहा है। प्रोडक्शन हाउस की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, दिल तो पागल है और वीर जारा सब दिवाली पर ही रिलीज हुईं। यहां तक कि करण जौहर की जिस फिल्म कुछ कुछ होता है को यशराज फिल्म्स ने वितरित किया, वह भी दिवाली पर ही रिलीज हुई। अगले साल दिवाली पर कंगना रनौत अपनी फिल्म धाकड़ को रिलीज करने का पहले ही एलान कर चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के सामने अपनी फिल्में रिलीज करने की कोशिशों में लगे अक्षय कुमार का अगले साल की दिवाली पर सीधा मुकाबला कंगना से होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed