फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल के शो में आयुष्मान ने शेयर किया किस्सा- 14 साल की उम्र में ऐसे करते थे गर्लफ्रेंड से फोन पर बात

Sun, 08 Sep 2019 10:55 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 08 Sep 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
dream girl Stars ayushmann khurrana and nushrat bharucha at the Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो में ड्रीम गर्ल की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

एक के बाद एक सुपरहिट और डिफरेंट फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ड्रीम गर्ल है। फिल्म के प्रमोशन के लिए आयुष्मान और नुसरत भरुचा पहुंचे द कपिल शर्मा शो में। इस शो में आयुष्मान-नुसरत ने कपिल के साथ जमकर मस्ती की। वहीं एक्टर ने अपनी जिंदगी के कुछ किस्सों का भी खुलासा किया।

dream girl Stars ayushmann khurrana and nushrat bharucha at the Kapil Sharma Show
ayushmann khurrana dream girl - फोटो : Twitter

फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो लड़की की आवाज बखूबी निकाल लेता है। ऐसे में आयुष्मान पूजा बनकर कई लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। इस थीम से जुड़ा हुआ आयुष्मान ने अपनी जिंदगी का एक किस्सा कपिल शर्मा शो में रिवील किया।

dream girl Stars ayushmann khurrana and nushrat bharucha at the Kapil Sharma Show
dream girl trailer launch event - फोटो : instagram

आयुष्मान खुराना ने बताया कि वह स्कूल के दिनों में भी लड़की की आवाज निकालते थे और जब वह 14-15 साल के थे तब उनकी एक गर्लफ्रेंड थी। अपनी गर्लफ्रेंड से वो उस वक्त लैंडलाइन फोन पर बात किया करते थे। ऐसे में कई बार ऐसा होता था जब फोन गर्लफ्रेंड के पिता रिसीव कर लेते थे। ऐसे में वह अपनी आवाज बदलकर लड़की की आवाज में बात करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
dream girl Stars ayushmann khurrana and nushrat bharucha at the Kapil Sharma Show
dream girl trailer launch event - फोटो : social media

शो का एक प्रोमो भी सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें कपिल शर्मा शो शुरू होने के पहले आयुष्मान और नुसरत के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं शो में कपिल के अलावा कृष्णा अभिषेक ने भी आयुष्मान से जमकर मस्ती की।

View this post on Instagram

Team #dreamgirl @ayushmannk @nushratbharucha @oyemanjot @krushna30 tonight @sonytvofficial 🤗

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

विज्ञापन
dream girl Stars ayushmann khurrana and nushrat bharucha at the Kapil Sharma Show
ड्रीमगर्ल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा अभिषेक ने मस्ती करते हुए आयुष्मान से अपील की कि वह फीमेल कैरेक्टर ना करें। कृष्णा ने कहा कि अगर आयुष्मान ऐसा करेंगे तो फिर उन्हें कोई काम नहीं देगा। बता दें कि  फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। वहीं एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया था कि  फिल्म की स्क्रिप्ट को सिर्फ 10 मिनट में ही पढ़कर हामी भर दी थी। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है।


View this post on Instagram

Team #dreamgirl @ayushmannk @nushratbharucha n @oyemanjot in #thekapilsharmashow tonight @sonytvofficial 🤗 @kikusharda

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed