{"_id":"5a016b884f1c1b9e678ba073","slug":"akshay-kumar-confirms-2-0-and-padman-will-not-fight-in-jan-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैडमैन' और '2.0' का विवाद खत्म, अक्षय ने खुद बताया पहले ये फिल्म होगी रिलीज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैडमैन' और '2.0' का विवाद खत्म, अक्षय ने खुद बताया पहले ये फिल्म होगी रिलीज
Tue, 07 Nov 2017 02:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Akshay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म '2.0' और 'पैडमैन' की रिलीज को लेकर लगाई जा रही अटकलें अब साफ होती दिख रही हैं। ये हम नहीं खुद खिलाड़ी कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। अक्षय ने खुद बताया है कि पहले कौनसी फिल्म रिलीज होगी।
2 of 5
Akshay Kumar
जी हां, एक्टर अक्षय कुमार की अगले साल आने वाली दो फिल्में तमिल फिल्म '2.0' और हिंदी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीजिंग डेट को लेकर अक्षय ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दोनों फिल्में एक साथ रिलीज नहीं होंगी।
3 of 5
2.0 पोस्टर
- फोटो : Twitter
इस पर खुद अक्षय ने कहा है कि दोनों फिल्मों की रिलीज की तारिख को लेकर चारों ओर भ्रम ही पैदा किया गया है। अक्षय ने कहा ' भला मैं क्यों अपनी फिल्मों से कंपीटिशन करुंगा, जबकि 'पैडमैन' को मैंने प्रोड्यूस किया है और फिल्म '2.0' रजनीकांत की टीम से मतलब रखती है, वे फैसला लेंगे कि वे अपनी फिल्म गणतंत्र दिवस पर रिलीज करेंगे या नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
padman
अक्षय ने आगे बताया ' अगर रजनीकांत फिल्म 2.0 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करते हैं तो मैं अपनी फिल्म 'पैडेमैन' को आगे के लिए पोस्टपोन कर दूंगा। बता दें कि इससे पहले फिल्म 2.0 के प्रोड्यूसर महालिंगम ने फिल्म को गणतंत्र दिवस पर रिलीज करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
5 of 5
PadMan
बता दें कि आखिर में अक्षय की फिल्म 'पैडमैन' ही जनवरी में रिलीज होगी। इसका कारण ये है कि अक्षय की पिछली कई फिल्मों ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अच्छा बिजनेस किया था। अक्षय ने ये भी बताया कि अगर वे इस मौके पर फिल्म रिलीज नहीं करेंगे तो लिस्ट में और भी बहुत लोग हैं जो गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।