{"_id":"5a7a91e34f1c1b8d268b8bec","slug":"akshay-kumar-film-gold-teaser-sets-new-record-becomes-most-watched-in-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PADMAN से पहले अक्षय कुमार पर बरसा 'गोल्ड', टीजर ने रिलीज होते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PADMAN से पहले अक्षय कुमार पर बरसा 'गोल्ड', टीजर ने रिलीज होते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Wed, 07 Feb 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के टीजर ने रिलीज होते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गोल्ड का टीजर 2018 में सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला बन गया है। दरअसल, टीजर को 24 घंटों में 15 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
'गोल्ड' आजाद भारत को पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने की कहानी है। भारत ने हॉकी में 1946 तक तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते थे लेकिन वह ब्रिटिश इंडिया के नाम दर्ज हैं। 1948 में आजाद भारत को पहला गोल्ड मेडल हॉकी में ही मिला था, जिसे दिलाने का काम फिल्म में अक्षय करते दिखाई देंगे।
3 of 4
अक्षय कुमार फिल्म में हॉकी कोच की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म ब्रिटिश इंडिया की कहानी है। टीजर में अक्षय कई जगह धोती और कुर्ते में भी दिख रहे हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय, अमित साध, कुणाल कपूर और सनी कुशाल भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'एक्सेल एंटरटेनमेंट', 'रितेश सिधवानी' और 'फरहान अख्तर' के साथ अक्षय कुमार की यह पहली फिल्म होगी। रीमा कागती फिल्म को डायरेक्ट करेंगी। रीमा इससे पहले आमिर के साथ 'तलाश' कर चुकी हैं। गोल्ड 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। फिलहाल, अक्षय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।