{"_id":"62bc50aa1849e102eb0141bc","slug":"akshay-kumar-film-raksha-bandhan-song-tere-saath-hoon-main-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का गाना 'तेरे साथ हूं मैं' रिलीज, दिल छू लेंगे लिरिक्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raksha Bandhan: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का गाना 'तेरे साथ हूं मैं' रिलीज, दिल छू लेंगे लिरिक्स
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर जारी कर किया था और अब इस फिल्म का गाना 'तेरे साथ हूं मैं' भी रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भाई बहन के खूबसूरत रिश्ते पर की कहानी पर आधारित है। जिसमें एक भाई पर उसकी चार बहनों के अच्छे भविष्य की जिम्मेदारी है, जो चाहता है कि वह अपनी बहनों की शादी एक अच्छे घर में करे। फिल्म के गाने में भी भाई बहन के रिश्ते का मजबूत बॉन्ड देखने को मिला है, साथ ही गाने के बोल भी दिल छू लेने वाले हैं।
2 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : youtube
अक्षय की फिल्म 'रक्षा बंधन' भाई और बहन के रिश्तें के साथ ही देहज प्रथा पर भी चोट करती है। इस फिल्म में अक्षय चार बहनों के भाई हैं, लेकिन साथ ही उनका लव एंगल भी दिखाया गया है, ऐसे में आपको फिल्म में गुदगुदाने वाले पलों के साथ भावुक कर देने वाले दृश्य भी मिलेंगे।
3 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' का हाल बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा रहा, वहीं इससे पहले बच्चन पांडे भी सफल नहीं रही। इसलिए अब रक्षा बंधन फिल्म से अक्षय को काफी उम्मीदे हैं लेकिन इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दो बड़े स्टार्स की फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रक्षाबंधन' में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर दिखाई देने वाली है। इससे पहले दोनों ने पहली बार एक साथ फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में दिखाई दिए थे और फैंस ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था। अब जबकि ये दोनों फिर से साथ दिखाई देंगे तो देखते हैं कि इस जोड़ी का जादू इस बार बॉक्स ऑफिस पर चल पाएगा या नहीं। यहां देखें सॉन्ग
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।