एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एयर सर्जिकल स्ट्राइक पर विपक्ष सरकार को लगातार घेर रही है। इसके चलते वह सरकार से इसके सबूत मांग रही है। मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया है जहां लोगों ने भी सबूतों की मांग की है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने सबूत मांगने वालो और शहीदों पर राजनीति करने वालों को लताड़ा है। इस कड़ी में अब अक्षय कुमार का भी नाम जुड़ गया है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने कहा कि भारतीय जवानों ने अपनी जान देश के लिए कुर्बान कर डाली। ऐसे में इस तरह सबूत ना मांगे और राजनीति तो बिल्कुल भी ना करें। अक्षय ने कहा 'मुझे सबूत नहीं चाहिए और उम्मीद है बाकी लोग भी ऐसा कुछ नहीं मांगेंगे, एक तरफ देश के नौजवान अपना परिवार और सुकून छोड़ देश की रक्षा करते हैं, उन्हीं के कारण हम चैन से घर में सो रहे हैं, फिर कैसे उनकी वीरता का सबूत मांग सकते हैं।'
3 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
बता दें कि अक्षय कुमार शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद करने के लिए ऑनलाइन ग्रुप भारत के वीर से जुड़े हुए हैं और हरसंभव सहायता के लिए खड़े रहते हैं। गौरतलब है कि वह अब तक 600 शहीदों के परिजनों की मदद कर चुके हैं। जिसमें हर शहीद के परिजनों को 15 लाख रुपये की बड़ी मदद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
अक्षय का कहना है कि ऑनलाइन ग्रुप भारत के वीर के जरिए वह अब विकलांग सैनिकों और कारगिल युद्ध में घायल हुए शहीदों जो विकलांग की जिंदगी जी रहे हैं उनके साथ जुड़ेंगे और उनकी भी मदद करेंगे। इसके लिए सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
Akshay Kumar
अक्षय कुमार ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब किसी सैनिक को गोली लगती है तो मौत और उस एक मिनट के फासले में कैसा महसूस होता है बयां करना मुश्किल है। अक्षय ने अपनी अगली फिल्म देश के जवानों के लिए सर्मपित करने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।