पिता जीवन का वो एहसास है जो आपको जीने की शक्ति देता है। अपने विवेक से आपकी सोच को तैयार करता है। जब आप गलत रास्ते पर चलते हैं तो वो आपको सही दिशा देता है। रविवार को फादर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर कई भावुक संदेश देखने को मिले। लोग अपने पिता की तस्वीरें साझा कर बता रहे थे कि उनकी जिंदगी में पिता ने कैसे रंग भर दिए। बॉलीवुड के लिए इस बार फादर्स डे काफी खास रहा। इस मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार ने भी एक पोस्ट साझा किया जिसने सबका ध्यान खींचा।
फादर्स डे पर अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ साझा की खास तस्वीर, लिखा ये भावुक संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खास दिन पर अक्षय कुमार ने अपनी बेटी नितारा के साथ एक बहुत खूबसूरत तस्वीर साझा की। फोटो में अक्षय ने अपनी बेटी को गोद में उठा रखा है। अक्षय की गोद में नितारा ने अपना सिर अभिनेता के सीने से लगा रखा है। अक्षय भी अपनी बेटी को प्यार भरी नजर से निहार रहे हैं। इस वायरल तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
अक्षय ने इस बेहद खूबसूरत तस्वीर के साथ एक भावुक संदेश भी लिखा जिसे पढ़कर लोग उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। अक्षय ने लिखा, 'मुझे पक्का विश्वास है, जब आप अपने बच्चे को अपनी गोद में सोते हुए देखते हैं, तो ये अनुभव उतनी ही शांति देता है जितना योगा करना देता होगा। सभी पिताओं को फादर्स डे की बधाई।'
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
इससे पहले ट्विंकल खन्ना ने अक्षय के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए प्यार का मतलब बताया था। उन्होंने लिखा था, किसी भी रिश्ते, परिवार या दोस्ती में प्यार का मतलब सिर्फ ये होता है कि आप अपनी जरूरतों से पहले उनकी जरूरतों को आगे रखें। और मेरा दोस्त, बस उतना ही सरल और उतना ही जटिल है जितना कि आप इसे बनाते हैं।'
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल अक्षय की चार फिल्में मिशन मंगल, गुड न्यूज, हाउसफुल 4 और केसरी रिलीज हुई थी। 2020 में उनकी फिल्में सूर्यवंशी, लक्ष्मी बम और पृथ्वीराज के रिलीज होने की संभावना है।
Amrish Puri Birthday: 'जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी', बॉलीवुड के मोगैंबो के 10 बेहतरीन डायलॉग्स