फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Report: तीनों खान को पछाड़ बॉलीवुड के असली बादशाह बने अक्षय कुमार, फ्लॉप फिल्म के बाद भी इस लिस्ट में नंबर वन

Mon, 13 Jun 2022 10:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 13 Jun 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar has topped the list of Most Popular male stars beating Salman Khan Shahrukh Khan and Aamir Khan
अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'खिलाड़ी' हैं, जो साल में तीन से चार फिल्में जरूर लेकर आते हैं और उनकी फिल्मों को फैंस पसंद भी करते हैं। कुछ समय पहले भी उनकी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज हुई। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऐसे में कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार का स्टारडम अब कम होता जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि बैक टू बैक फिल्में करने की वजह से फैंस के बीच अक्षय का क्रेज कम हो गया है। लेकिन इन सब बातों के बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें अक्षय कुमार ने अपनी फ्लॉप फिल्मों के बीच भी बॉलीवुड के तीनों खानों को पछाड़ दिया है। दरअसल, ऑरमैक्स मीडिया ने मई 2022 के मोस्ट पॉपुलर हिंदी मेल स्टार्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें अक्षय नंबर वन साबित हुए।

Akshay Kumar has topped the list of Most Popular male stars beating Salman Khan Shahrukh Khan and Aamir Khan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

लोकप्रियता में अक्षय कुमार नंबर वन
साल 2022 में अब तक अक्षय कुमार की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें 'सम्राट पृथ्वीराज' के अलावा 'बच्चन पांडे' का नाम शामिल है। इन दोनों फिल्मों से मेकर्स की तरह फैंस को भी काफी उम्मीदें थीं लेकिन जब सिनेमाघरों में यह फिल्में आईं, तो कमाल नहीं दिखा पाईं। इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई लेकिन कलेक्शन के मामले में दोनों ही धाराशायी हो गईं। इसके बावजूद अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग में कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी अभिनेता फैंस की पहली पसंद हैं। अक्षय कुमार ने ऑरमैक्स मीडिया की मोस्ट पॉपुलर मेल स्टार्स की मई की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

Akshay Kumar has topped the list of Most Popular male stars beating Salman Khan Shahrukh Khan and Aamir Khan
अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे ये अभिनेता
ऑरमैक्स मीडिया की इस लिस्ट में अक्षय कुमार के बाद दूसरे स्थान पर शाहरुख खान का नाम शामिल है। बीते चार साल से शाहरुख किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं लेकिन इन दिनों वह अपनी बैक टू बैक आने वाली फिल्मों का एलान करके सुर्खियों में हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर अजय देवगन हैं। 


यहां देखें टॉप 10 के नाम
रैंक  एक्टर्स
1. अक्षय कुमार
2. शाहरुख खान
3. अजय देवगन
4. ऋतिक रोशन
5. रणवीर सिंह
6. आमिर खान
7. रणबीर कपूर
8. कार्तिक आर्यन
9 अजय देवगन
10. आयुष्मान खुराना
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar has topped the list of Most Popular male stars beating Salman Khan Shahrukh Khan and Aamir Khan
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/

इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की बेशक आखिरी दोनों फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं। लेकिन इसके बावजूद अभिनेता के पास कई बड़ी फिल्में हैं, जो इस साल रिलीज होने वाली हैं। अक्षय आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षा बंधन' में दिखाई देंगे, जिसमें अभिनेता के साथ भूमि पेडनेकर दिखाई देंगी। इसके बाद उनकी फिल्म 'रामसेतु' रिलीज होगी। इसमें जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी नजर आएंगी। इसके अलावा, अक्षय कुमार के पास फिल्म 'सेल्फी' और 'बड़े मियां और छोटे मियां' भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed