{"_id":"62a70f458dad577579518817","slug":"om-the-battle-within-aditya-roy-kapur-film-renamed-as-rashtra-kavach-om-taapsee-pannu-kangana-ranaut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Om the Battle Within: रिलीज से कुछ दिन पहले क्यों बदला आदित्य रॉय कपूर की फिल्म का नाम? पढ़िए हमारी रिपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Om the Battle Within: रिलीज से कुछ दिन पहले क्यों बदला आदित्य रॉय कपूर की फिल्म का नाम? पढ़िए हमारी रिपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ओम द बैटल विद इन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री संजना सांघी स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ओम: द बैटल विदिन' की घोषणा के बाद से ही प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का नाम बदल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स को फिल्म के टाइटल राइट्स खरीदने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी वजह से निर्माताओं ने यह फैसला लिया है।
2 of 4
ओम- द बैटल विदइन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेकर्स ने रिलीज से 17 दिन पहले फिल्म के नाम में बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम 'राष्ट्र कवच ओम' निर्धारित किया है। इसमें आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी के अलावा जैकी श्रॉफ, आशुतोष राणा और प्रकाश राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बता दें कि फिल्म ‘ओम -द बैटल विदिन’ के निर्देशक कपिल वर्मा इस फिल्म में पहले तापसी पन्नू को लेना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से यह नहीं हो पाया। Taapsee Pannu Vs Kangana Ranaut: 'धाकड़' के चलते तापसी पन्नू ने नहीं की ये एक्शन फिल्म, पढ़ें क्या है पूरा मामला
3 of 4
ओम- द बैटल विदइन स्टारकास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इस बात का खुलासा किया कि "फिल्म का ट्रेलर पिछले हफ्ते जारी किया गया था। निर्माता अब जल्द ही यूट्यूब पर कैप्शन और विवरण में फिल्म का नाम बदल देंगे। इसके अलावा, नए नाम के साथ फिल्म का पोस्टर भी जारी किया जाएगा। निर्माताओं के पास रिलीज से पहले लगभग ढाई सप्ताह का समय है, जो सभी को यह बताने के लिए पर्याप्त होगा कि फिल्म का नाम अब राष्ट्र कवच ओम है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ओम- द बैटल विदइन स्टारकास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जोरदार एक्शन करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में एक्टर अपने अतीत के सवालों का जवाब ढूंढ़ते नजर आए। साथ ही अपने पिता पर लगे आरोप को गलत साबित करने की कोशिश करते भी दिखे। ट्रेलर को देख कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी देशभक्ति से भरपूर होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।