सब्सक्राइब करें

लीक हो गई अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' की कहानी, मजेदार है नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 09 May 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar housefull 4 is based on Rebirth Nawazuddin Siddiqui plays saint character
Housefull 4 - फोटो : social media
हाउसफुल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म हाउसफुल 4 की कहानी लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है और इसमें अक्षय कुमार और बॉबी देओल के दो जन्म दिखाए जाएंगे।
akshay kumar housefull 4 is based on Rebirth Nawazuddin Siddiqui plays saint character
housefull 4

इंटरवल के पहले फिल्म की कहानी 16वीं शताब्दी की रखी गई है जिसमें अक्षय कुमार उस सदी के राजा बने हैं और उनके अलग अलग लुक्स फिल्म में नजर आएंगे। बॉबी देओल को इसी राजा के दरबारी का किरदार मिला है।

akshay kumar housefull 4 is based on Rebirth Nawazuddin Siddiqui plays saint character
Nawazuddin Siddiqui

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बाबा के रोल में दिखेंगे जो झाड़ फूंक में माहिर है। नवाज के किरदार से ही फिल्म हाउसफुल 4 की कहानी में ट्विस्ट आता है। पहली कतार के सितारों की दौड़ से करीब करीब बाहर हो चुके नवाजुद्दीन को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, उनके सुझाव पर फिल्म में एक खास गाना भी फिल्माने की तैयारियां मुंबई में चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar housefull 4 is based on Rebirth Nawazuddin Siddiqui plays saint character
Nawazuddin Siddiqui

इस गाने के लिए एक विशाल सेट मुंबई फिल्म सिटी में तैयार होने वाला है। सूत्रों की मानें तो इस गाने में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सैकड़ों चेले चेलियां भी डांस करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं खुद नवाज भी इस गाने में डांस करते दिखेंगे।

विज्ञापन
akshay kumar housefull 4 is based on Rebirth Nawazuddin Siddiqui plays saint character
Nana Patekar, Sajid Khan - फोटो : social media

बता दें कि मीटू कैपेंन के तहत साजिद खान और नाना पाटेकर पर लगे आरोपों के बाद दोनों को हाउसफुल 4 से बाहर निकाल दिया गया था। इतना ही नहीं अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 में नाना पाटेकर की जगह बाहुबली स्टार राणा दग्गुबती को कास्ट किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed