{"_id":"57c682174f1c1bc6162cb9e8","slug":"akshay-kumar-in-rustom-success-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लॉप फिल्म से निराश रितिक के घर के बराबर में अक्षय ने की पार्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लॉप फिल्म से निराश रितिक के घर के बराबर में अक्षय ने की पार्टी
Wed, 31 Aug 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन मुंबई के जुहू स्थित समुद्र किनारे की एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। दोनों की फिल्में, रुस्तम और मोहेंजो दारो पिछले दिनों एक ही दिन रिलीज हुईं। किस्मत का खेल देखिए कि एक तरफ जहां अक्षय के अपार्टमेंट में खुशियां बिखरी हैं वहीं ऋतिक के घर में सन्नाटा है।
दिल ही दिल में अक्षय से खार खाए बैठे हैं रितिक?
2 of 6
बीते हफ्ते ऋतिक वायरल से पीड़ित होने की वजह से घर से बाहर तक नहीं निकले, जिसकी वजह से उनकी फिल्म काबिल की शूटिंग में पिता राकेश रोशन को लाखों का नुकसान हुआ। वहीं अक्षय रुस्तम की सफलता के घोड़े पर सवार होकर घर में जश्न मना रहे हैं।
दिल ही दिल में अक्षय से खार खाए बैठे हैं रितिक?
3 of 6
रोचक बात यह है कि रविवार की रात को अक्षय के घर में सितारों का मेला लगा हुआ था। आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन जैसे युवाओं से लेकर हॉलीवुड के दिग्गज विल स्मिथ तक उनके घर में पार्टी कर रहे थे। परंतु ऋतिक पड़ोस में होकर भी अक्षय के यहां नहीं पहुंचे। इसके बाद सवाल उठने लगा है कि ऐसा क्या हुआ जो अक्षय द्वारा दी गई पार्टी में ऋतिक नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल ही दिल में अक्षय से खार खाए बैठे हैं रितिक?
4 of 6
- फोटो : solaris
अव्वल तो पार्टी के भी दो कारण बताए जा रहे हैं। एक में कहा जा रहा है कि विल स्मिथ के सम्मान में अक्षय ने पार्टी दी, जबकि दूसरा विचार है कि उन्होंने एयरलिफ्ट के बाद रुस्तम को मिली जोरदार सफलता का जश्न मनाया। खैर, जो भी हो। ऋतिक का पड़ोस में होकर भी वहां न पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ कहा जा रहा है कि अक्षय की पार्टी का ऋतिक को निमंत्रण नहीं था, दूसरी तरफ यह बात है कि ऋतिक बुलावे के बावजूद नहीं गए।
विज्ञापन
दिल ही दिल में अक्षय से खार खाए बैठे हैं रितिक?
5 of 6
इधर सेहत पूरी तरह ठीक नहीं और उस पर मोहेंजो दारो की नाकामी से उनका मन भी खराब है। वैसे इसमें संदेह नहीं है कि बॉक्स ऑफिस पर टक्कर के बाद भी दोनों सितारे अच्छे पड़ोसी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।