सोशल मुद्दे पर आधारित फिल्म 'पैडमैन' देश-दुनिया में काफी पसंद की जा रही है। सैनिटरी नैपकिन जैसे मुद्दे पर बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों में ही 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब भी पैडमैन का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है।
{"_id":"5a8653054f1c1b4e588b8def","slug":"akshay-kumar-inaugurates-sanitary-pad-machine-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"60 करोड़ की कमाई के बाद अक्षय कुमार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा, देश भर में लाएंगे क्रांति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
60 करोड़ की कमाई के बाद अक्षय कुमार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा, देश भर में लाएंगे क्रांति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
padman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
padman
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना इस फिल्म से मेंस्ट्रुअल हाइजीन का मैसेज देने के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए अक्षय ने मुंबई सेंट्रल एसटी बस डिपो पर पैड वेंडिंग मशीन लगवाई है। यह काम उन्होंने शिवसेना के चेयरपर्सन और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मदद से किया है।
padman
अक्षय ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा, मुंबई सेंट्रल एसटी बस डिपो पर पैड वेंडिंग मशीन लगवाई। उम्मीद है पूरे राज्य और धीरे-धीरे पूरे देश में ऐसी मशीनें लगा पाऊंगा।
Placed a sanitary pad vending machine at Mumbai Central ST Bus Depot today, hoping to place more across the State and eventually hopefully the whole country. Thank you @AUThackeray for your support 🙏🏻 pic.twitter.com/MghqrEEK9Q
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 15, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
padman
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथनम के जीवन और संघर्ष की कहानी पर आधारित है और हाइजीन जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं।फिल्म का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है।