{"_id":"5a38b51d4f1c1bcf6d8b4f4f","slug":"akshay-kumar-is-all-set-to-have-christmas-fun-with-new-year-celebration-after-completing-padman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैड मैन' के बाद मस्ती के मूड में दिखे अक्षय कुमार, बहुत कुछ बताती है ये वायरल तस्वीर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैड मैन' के बाद मस्ती के मूड में दिखे अक्षय कुमार, बहुत कुछ बताती है ये वायरल तस्वीर
Tue, 19 Dec 2017 12:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में 'पैड मैन' के नाम से सुर्खियां बटोरने वाले अक्षय कुमार पूरा साल मेहनत करने के बाद अब मस्ती करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी फोटो ने उनके इस राज से पर्दा उठा दिया है।
वायरल हुई फोटो को देखकर लग रहा है कि अक्षय क्रिसमस से लेकर नए साल आने तक जमकर मस्ती करने वाले हैं। अक्षय अपनी इस फोटो में काफी रिफ्रेशिंग लग रहे हैं। फोटो में अक्षय कुमार ने एक सैंटा टॉय को गोद में लिया हुआ है। जो क्रिसमस को लेकर उनके उत्साह को साफ जाहिर कर रहा है।
3 of 4
अक्षय कुमार तमाम व्यस्तताओं के बीच अपनी फैमिली के लिए वक़्त निकालने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। पत्नी ट्विंकल खन्ना और दोनों बच्चों के साथ उन्हें अक्सर देश, विदेश में छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है। बता दें कि अक्षय ने हाल ही में जल्द रिलीज होने वाली अपनी तीन फिल्मों 'पैड मैन', '2.0' और 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें 'पैड मैन' 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। हाल ही में फ़िल्म 'पैड मैन' का ट्रेलर भी जारी किया गया है, जो दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। फ़िल्म 'पैड मैन' सेनेटरी नैपकिंस के क्षेत्र में क्रांतिकारी आविष्कार करने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम की ज़िंदगी की कहानी से जुड़ी है, जिन्होंने हाइजनिक और सस्ते नैपकिन बनाने वाली मशीन बनाई। पैड मैन' में अक्षय कुमार के साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। जबकि अमिताभ बच्चन स्पेशल रोल में दिखाई देने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।