फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एआर रहमान के शो में हुआ कुछ ऐसा, गुस्से में शो छोड़कर जाने लगे दर्शक

Tue, 19 Dec 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Tue, 19 Dec 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
Leave Audience Frustrated At Maestro AR Rahman Mumbai Concert

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान के गाने को हर कोई सुनना चाहता है, लेकिन रविवार को मुंबई में एक शो के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि उनके फैंस को निराशा हाथ लगी। जिसके बाद रहमान के फैंस गुस्से में शो छोड़कर जाने लगे।



पढ़ें: सलमान के 'ओ-ओ जाने जाना' पर कटरीना का डांस आपका दिल जीत लेगा, देखिए VIDEO

Leave Audience Frustrated At Maestro AR Rahman Mumbai Concert
दरअसल, रहमान इन दिनों कई शहरों में शो कर रहे हैं, इसी के तहत मुंबई में उनका शो रखा गया। जहां मैनेजमेंट में भारी कमियां नजर आईं, साथ ही कई टेक्निकल गड़बड़ियां भी देखी गईं।  शो में पहुंचे एक दर्शक ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ पहुंचे लेकिन उन्हें अपनी सीट ही नहीं मिली, जबकि उन्हें टिकट के लिए भारी रकम देनी पड़ी। यही नहीं स्टेज की ऊंचाई भी कम थी जिसकी वजह से दूर बैठे दर्शकों को देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
Leave Audience Frustrated At Maestro AR Rahman Mumbai Concert

एक अन्य दर्शक ने बताया कि उन्होंने पांच हजार रुपए खर्च करके प्लैटिनम टिकट खरीदा जिससे स्टेज के पास की सीट मिले लेकिन ऐसा नहीं था। मुझे स्टेज पर परफॉर्म कर रहे लोगों को देखने में काफी दिक्कत हो रही थी। यही नहीं साउंड क्वालिटी भी खराब था। अभी तक मैंने जितने भी कॉन्सर्ट अटेंड किए यह उनमें सबसे बुरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leave Audience Frustrated At Maestro AR Rahman Mumbai Concert

शो में पहुंच दर्शक पारुल शाह ने बताया कि रहमान को जब पता चला कि कॉन्सर्ट में मैनेजमेंट की कमी है तो उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आप मुझे देख नहीं सकते तो मेरे गाने तो सुन ही सकेत हैं। यही नहीं रहमान ने कोई आधे घंटे तक ही परफॉर्म किया।

विज्ञापन
Leave Audience Frustrated At Maestro AR Rahman Mumbai Concert
वहीं, शो के बाद संगीतकार ए आर रहमान ने कहा कि अगर बाजार में अच्छे संगीत की मांग नहीं होती तो वह धुनें बनाना बंद कर देते। उन्होंने कहा कि रचनात्मक लोगों को खुद को व्यक्त करने के लिए गैर-परंपरागत तरीकों को खोजना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed