{"_id":"5a38b2cf4f1c1bfc0f8b4afc","slug":"fukrey-returns-cast-celebrated-christmas-party-in-vile-parle-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फुकरे रिटर्न्स' का जबरदस्त कलेक्शन, टीम ने ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फुकरे रिटर्न्स' का जबरदस्त कलेक्शन, टीम ने ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस
Tue, 19 Dec 2017 12:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
fukrey returns
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'फुकरे रिटर्न्स' ने वीकेंड में किसी बड़ी फिल्म के रिलीज न होने का पूरा फायदा उठाया है। शानदार ओपनिंग करने के बाद फिल्म अभी भी मजबूती के साथ सिनेमाघरों में टिकी हुई है और अब तक 66.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में कामयाबी हासिल कर चुकी है। फिल्म के शानदार कलेक्शन के बाद कलाकारों ने क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट की।
क्रिसमस पार्टी के दौरान रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, अली फैजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह खूब मस्ती करते हुए दिखे। सभी ने सांता क्लॉज जैसी ड्रेस पहन रखी थी। 'फुकरे रिटर्न्स' की टीम के लिए यह पार्टी मुंबई के विले पार्ले में रखी गई।
3 of 5
फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने शनिवार को 5.15 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 3.31 करोड़ रुपये बटोरे। तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। तरण ने अपने ट्वीट में लिखा कि शनिवार को फिल्म फुकरे रिटर्न्स की कमाई में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Fukrey Returns
20 करोड़ रुपये की लागत और 10 करोड़ के मार्केटिंग बजट में तैयार हुई फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि इस हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर फुकरों का ही दबदबा रहेगा। हालांकि 22 दिसंबर को 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज के बाद इसकी कमाई पर फर्क पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Fukrey Returns
'फुकरे रिटर्न्स' पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। साथ ही लोगों में फिल्म 'फुकरे' के कारण 'फुकरे रिटर्न्स' का क्रेज भी है। बता दें कि 'फुकरे रिटर्न्स' फिल्म 'फुकरे' का दूसरा भाग है। इस फिल्म को और फिल्म के किरदार हनी, लाली, चूचा, जफर भाई और भोली पंजाबन को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किये जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।