फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 दिन में 900 किमी पैदल चलकर अक्षय कुमार से मिलने पहुंचा फैन, वीडियो शेयर कर अक्षय ने बताया नाम

Sun, 01 Sep 2019 06:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 01 Sep 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar Jabra fan Prabhat he walked over 900 kms all the way from Dwarka
अक्षय कुमार - फोटो : instagram
भारत में फिल्मी कलाकारों के लिए उनके फैन्स में जुनून देखते ही बनता है। बॉलीवुड के सितारों को कई बार ऐसे फैन से भी रूबरू होना पड़ जाता है जो अपने पंसदीदा कलाकार से मिलने के लिए अपनी लक्ष्मण रेखा पार कर जाते हैं। हाल ही में ऐसा वाकया अक्षय कुमार से साथ हुआ है।

 
Akshay kumar Jabra fan Prabhat he walked over 900 kms all the way from Dwarka
akshay kumar - फोटो : social media
हाल ही में एक क्रेजी फैन मुंबई में अक्षय कुमार से मिलने पहुंच गया। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें अजीब क्या है। दरअसल ये फैन अक्षय कुमार से मिलने 900 किमी चलकर 18 दिन में मुंबई पहुंचा। अक्षय के इस जबरा फैन का नाम प्रभात है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Met Parbat today, he walked over 900 kms all the way from Dwarka and planned it in a way to reach Mumbai in 18 days to catch me here on a Sunday. If our youth use this kind of planning and determination to achieve their goals, then there’s no stopping us! #SundayMotivation

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

Akshay kumar Jabra fan Prabhat he walked over 900 kms all the way from Dwarka
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अंकाउंट पर शेयर किया है। प्रभात ने अक्षय को बताया कि वो रोजाना 50 किमी चलते थे। उन्होंने पैदल चलकर मुंबई आना तय किया क्योंकि वो सबको अक्षय कुमार की तरह मोटिवेट करना चाहते थे कि वो फिट रहें। रोजाना चलना जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar Jabra fan Prabhat he walked over 900 kms all the way from Dwarka
akshay kumar - फोटो : social media
वीडियो में अक्षय कुमार ने प्रभात से पूछते दिख रहे हैं कि तुम्हें कैसे पता था कि मैं रविवार के दिन मिलूंगा? इस पर प्रभात ने कहा कि सर आपका फैन हूं। मुझे आपके बारे में सब पता है। संडे आप मिलेंगे। इसलिए शनिवार रात भी चलता रहा। बारिश में भीग गया लेकिन आपसे मिलना था। अक्षय ने इस फैन से खाने के लिए भी पूछा। साथ ही अक्षय ने इस फैन को दोबारा ऐसा न करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
Akshay kumar Jabra fan Prabhat he walked over 900 kms all the way from Dwarka
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी एक फैन अक्षय से मिलने की चाह में पहले उनके घर का पता गूगल से पता किया और बीच के किनारे से अक्षय की बिल्डिंग में दाखिल हो गया था। बाद में पुलिस को बुलाना पड़ा। बात करें फिल्मों की तो खबर है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) की बायोपिक में उनके कोच पुलेला गोपीचंद की भूमिका अदा करेंगे। हालांकि, इस बात को लेकर अधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed