अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' (Kesari) बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म को रिलीज हुए महज 4 दिन हुए हैं और फिल्म बजट निकालने के करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म के आसपास रिलीज फिल्में अभी भी कलेक्शन जुटा रही हैं उसके बावजूद 'केसरी' को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कलेक्शन को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि 'केसरी' फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बड़ी हिट साबित हो सकती है।
4 दिन में ही बजट के करीब पहुंची अक्षय कुमार की 'केसरी', पहले वीकेंड में कलेक्शन दमदार
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'केसरी' (Kesari) फिल्म पहले हफ्ते 78 से 79 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 'केसरी' (Kesari) ने रविवार को 21-22 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म ने गुरुवार को 21.06 करोड़, शुक्रवार को 16.70 करोड़, शनिवार को 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि तीन दिन में फिल्म ने 56.51 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक रविवार के कलेक्शन को मिलाकर 'केसरी' फिल्म अब तक कुल 78.51 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
#Kesari shows an upward trend on Day 3 [Sat]... Metros pick up, mass circuits good... Big Day 4 [Sun] on the cards... Eyes ₹ 80 cr [+/-] *extended* weekend... Thu 21.06 cr, Fri 16.70 cr, Sat 18.75 cr. Total: ₹ 56.51 cr. India biz.
कलेक्शन के मुताबिक इस फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त रही। वहीं लगातार चार दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए साल 2018 काफी अच्छा रहा था अब इस फिल्म के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही। 'केसरी' फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में हैं। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है।
2.0 को तो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था। वहीं 'पैडमैन' (Padman) फिल्म सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार ने दिखाया था कि पीरियड के दौरान महिलाओं को किस तरह की समस्या होती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया था।
