अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर एक नया अपडेट आया है। निर्देशक मुदस्सर अजीज की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में टी-सीरीज ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ एक तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी गई है। शूटिंग खत्म होने के बाद अब इस फिल्म की रिलीज की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
KKM: बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज से पहले पूरी हुई अक्षय की इस फिल्म की शूटिंग, मेकर्स ने दिया नया अपडेट
'खेल खेल में' अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक है। लंंबे समय से खिलाड़ी कुमार के फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल जैसे कलाकार भी दिखेंगे। फिल्म में लोगों को कॉमेडी का फुल डोज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
That’s a wrap! 🎬 Filming for #KhelKhelMein starring #AkshayKumar #TaapseePannu #VaaniKapoor #AmmyVirk #AdityaSeal #PragyaJaiswal & #FardeenKhan in the lead has concluded. Brace yourself for an exhilarating mix of laughter and drama, written and directed by #MudassarAziz.… pic.twitter.com/3rgWHELF5d
खेल खेल में की शूटिंग लंदन में बड़े पैमाने पर की गई है। इसे उदयपुर में भी फिल्माया गया है। अब टीम ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इसकी रिलीज की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा की जा सकती है। इस फिल्म में फरदीन खान और अक्षय 17 साल बाद एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों सितारों ने 'हे बेबी' में काम किया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही एक्शन थ्रिलर बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद 2024 पर रिलीज होगी।
इसके बाद वे 'सरफिरा' में दिखाई देंगे, जो सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म सोरारई पोटरू का हिंदी रीमेक है। सुधा कोंगारा प्रसाद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी वे काम कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा उनके पास वेलकम टू द जंगल, स्काई फोर्स, हाउसफुल 5 और जॉली एलएलबी 3 जैसी बड़े बजट की भी फिल्में हैं।
Mahadev Ka Gorakhpur Review: चुनाव से ठीक पहले रवि किशन का हर हर महादेव, जानिए कहां चूक गया गोरखपुर कनेक्शन