फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जामिया हिंसा से जुड़े वीडियो को लाइक कर फंसे अक्षय कुमार, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

Mon, 16 Dec 2019 04:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 16 Dec 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar like on the tweet of Jamia Milia students it was by mistake
Akshay Kumar - फोटो : Twitter

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की आग अब दिल्ली में भी फैलती दिख रही है। जहां एक तरफ नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस पर बर्बर कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच टकराव हुआ।



Akshay Kumar like on the tweet of Jamia Milia students it was by mistake
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

इस बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक ट्वीट पर लाइक करना भारी पड़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी। दरअसल जामिया में प्रदर्शन को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इनमें छात्रों की तोड़फोड़ भी दिखाई जा रही है और पुलिस कार्रवाई भी।
 

Akshay Kumar like on the tweet of Jamia Milia students it was by mistake
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा ही एक वीडियो है जिसे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पहले लाइक किया बाद में उसे गलती बताई। यह जामिया परिसर का है, जहां अचानक छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है। इस वीडियो में एक छात्र कहता नजर आ रहा है, 'दिल्ली पुलिस लगातार आंसू गैस और गोलियां बरसा रही है हमपर।' वीडियो में सभी छात्र इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar like on the tweet of Jamia Milia students it was by mistake
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

हुआ यह कि इस वीडियो को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने गलती से लाइक कर दिया था, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बाद में अक्षय कुमार को ट्वीट करना पड़ा। अक्षय ने लिखा- जामिया के उस वीडियो का ट्वीट स्क्रॉल करने के दौरान गलती से लाइक हुआ था। मैं ऐसे कृत्य का समर्थन नहीं करता। मैंने तुरंत उसे अनलाइक कर दिया था।

विज्ञापन
Akshay Kumar like on the tweet of Jamia Milia students it was by mistake
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय (Akshay Kumar) के इस ट्वीट के बाद कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ उनका विरोध। एक यूजर ने लिखा- आपको सफाई देने की जरुरत नहीं है सर। हमें आप पर भरोसा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- विदेशियों का तो काम है देश में आग लगाना। कनाडा के नागरिक। सोशल मीडिया पर #BoycottCanadianKumar और #ISupportAkshay टॉप ट्रेंडिंग में बने हुए हैं।


यह भी पढ़ें- जामिया हिंसा: दिल्ली पुलिस के खिलाफ बोलकर ट्रोल हुईं स्वरा, यूजर बोले- 'पहले अराजकता फैलाओ फिर...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed