फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्शकों का इंतजार हुआ खत्म, जानें कब सामने आएगा वरुण-श्रद्धा की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का ट्रेलर

Mon, 16 Dec 2019 04:23 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 16 Dec 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Shraddha Kapoor Shraddha Kapoor Starrer Street Dancer 3D trailer launch on 17 December
स्ट्रीट डांसर 3डी - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा और नोरा फतेही अभिनीत डांसिग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा जगत की सबसे बड़ी 3डी डांस फिल्म बताया जा रहा है। 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर 17 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। ट्रेलर को लेकर निर्माताओं से लेकर कलाकार बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Varun Dhawan Shraddha Kapoor Shraddha Kapoor Starrer Street Dancer 3D trailer launch on 17 December
वरुण धवन और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ समय से फिल्म से जुड़े पोस्टर्स लगातार सोशल मीडिया पर लॉन्च किए जा रहे हैं जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।  वरुण, श्रद्धा और प्रभु देवा के बाद 16 दिसंबर को नोरा फतेही का भी फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर के सबसे ऊपर 'बैटल ऑफ डांस' यानी की 'डांस का मुकाबला' लिखा गया है। पोस्टर में नोरा पूरी तरह से डांस लुक में नजर आ रही हैं।

Varun Dhawan Shraddha Kapoor Shraddha Kapoor Starrer Street Dancer 3D trailer launch on 17 December
अपकमिंग फिल्म की कास्ट के साथ वरुण धवन और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के ट्रेलर के बारे में बात करते हुए निर्माता भूषण कुमार ने कहा, 'फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को डांस, इमोशन्स और अच्छी कहानी मिलेगी। फिल्म की विशालता और भव्यता इसे हिंदी फिल्म जगत की सर्वोत्तम डांस फिल्म बनाती है। सभी कलाकारों और निर्देशक ने बहुत ही मेहनत के साथ इस फिल्म का निर्माण किया है। हम उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Shraddha Kapoor Shraddha Kapoor Starrer Street Dancer 3D trailer launch on 17 December
Street Dancer 3D - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म 'एबीसीडी' की तीसरी किस्त है। इसका पहला पार्ट साल 2013 में आया था वहीं दूसरा पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था। पहली पार्ट की सफलता को देखते हुए 'एबीसीडी 2' में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की एंट्री हुई। वहीं तीसरी पार्ट यानी की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में पुराने कलाकारों के साथ मशहूर आइटम गर्ल नोरा फतेही की भी एंट्री हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा कर रहे हैं। यह फिल्म टी सीरीज के बैनर तले रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रभु देवा भी अहम किरदार में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के पोस्टर्स से दर्शकों में जो उत्सुकता बनी हुई है वह ट्रेलर सामने आने के बाद भी कायम रहती है या नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed