फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की तस्वीर साझा कर अभिनेत्री ने की फिल्मी सितारों से मांग, कहा- जामिया विवाद पर वो भी बोलें

Mon, 16 Dec 2019 04:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Dec 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act 2019 Jamia Millia Islamia Protest Sayani Gupta request to celebrities
PM with Bollywood Celebrities - फोटो : Amar Ujala

नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) के विरोध में बीते कुछ दिनों से चल रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का प्रदर्शन रविवार को काफी उग्र हो गया। यूनिवर्सिटी के कैंपस और लाइब्रेरी में घूसकर दिल्ली पुलिस ने छात्रों में लाठीचार्ज भी किया। छात्रों और पुलिस के बीच हुई इस झड़प से बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। अब फिल्म आर्टिकल 15 की अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा करते हुए फिल्मी सितारों से इस घटना पर बोलने का अनुरोध किया है। 

Citizenship Amendment Act 2019 Jamia Millia Islamia Protest Sayani Gupta request to celebrities
pm narendra modi - फोटो : twitter

सयानी गुप्ता ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पीएम नरेंद्र मोदी की बॉलीवुड के मशहूर सितारों के साथी की सेल्फी साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरा आप सभी से अनुरोध है कि जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों की ओर से कम से कम आप में से कोई एक ट्वीट करे या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश दे। छात्रों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता और हिंसा की निंदा करनी चाहिए। दोस्तों बोलने का समय आ गया है। हाँ? नहीं? शायद?'

Citizenship Amendment Act 2019 Jamia Millia Islamia Protest Sayani Gupta request to celebrities
Sayani Gupta - फोटो : Social Media

सायनी गुप्ता के इस ट्वीट पर कोई सोशल मीडिया यूजर्स और फिल्मी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उन्होंने अपनी इस ट्वीट में अभिनेता रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और करण जौहर को टैग किया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश के अलग-अलग जगहों पर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी छात्र इस अधिनियम के खिलाफ हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा में तीन छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने जहां इन छात्रों का समर्थन किया तो वहीं कुछ विरोध कर रहे हैं।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act 2019 Jamia Millia Islamia Protest Sayani Gupta request to celebrities
Vivek Agnihotri - फोटो : amar ujala, mumbai

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- 'जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं क्या उनमें से किसी को पता है कि आखिर ये है क्या? आपको क्या लगता है कि विरोध करने वाले और खुद को बुद्धजीवी कहने वालों ने इस बिल को विस्तार से पढ़ा होगा?' अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने लिखा- 'हम छात्रों के साथ हैं। दिल्ली पुलिस आप पर शर्म है।'
 



 

 

विज्ञापन
Citizenship Amendment Act 2019 Jamia Millia Islamia Protest Sayani Gupta request to celebrities
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai

तापसी पन्नू ने छात्राओं का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'आश्चर्यजनक है कि क्या यह शुरुआत है या अंत। जो भी हो लेकिन नए नियम लिखे जा रहे हैं। अगर कोई इनमें फिट नहीं है तो नतीजा आपके सामने है। यह वीडियो देख दिल टूट जाता है।' अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया कि 'यह दुखद है। क्या किसी देश में यह सामान्य है? इतने फोर्स की क्या जरुरत है? स्टूडेंट्स के लाइब्रेरी के अंदर आंसू गैस कौन छोड़ रहा है?'
 



 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed