{"_id":"5a3f72d64f1c1b95188bba63","slug":"akshay-kumar-posts-an-adorable-picture-of-nitara-and-valentino-2-0-from-cape-town","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार को फिर मिला केपटाउन में उनका पुराना दोस्त, बेटी नितारा के संग क्लिक करवाई ऐसी फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार को फिर मिला केपटाउन में उनका पुराना दोस्त, बेटी नितारा के संग क्लिक करवाई ऐसी फोटो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अक्षय कुमार अपनी फैमिली को समय देना नहीं भूलते। हर खास मौके को अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करने वाला बॉलीवुड का ये 'पैडमैन' इस बार भी परिवार के साथ न्यू इयर मना रहे हैं। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंट करने गए अक्षय को वहां उनका एक पुराना दोस्त मिल गया।
केपटाउन की खूबसूरत वादियों में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए अक्षय कुमार ने अपने ट्वीटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी है। तस्वीर में बेटी नितारा उनके खास दोस्त Valentino के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को खुद अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
Boys & girls,meet Valentino,my house help's son here in Cape Town. Everyone's favourite in the house,he's blessed with an infectious spirit😁 pic.twitter.com/5cietThAO2
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 30, 2016
बता दें कि पिछले साल भी अक्षय कुमार ने नए साल का स्वागत करने के लिए साउथ अफ्रीका को ही चुना था और वाइफ ट्विंकल के साथ केपटाउन में जमकर मस्ती की थी। जिसके बाद अपने इस खास दोस्त को अपने फैन्स से ट्वीटर पर मिलवाया था। अक्षय ने हाल ही में अपनी फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केपटाउन में छुट्टियां बिताने के बाद अक्षय अपनी आने वाली फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में बिजी होने वाले है। अक्षय की अगले साल तीन फिल्में नजर आने वाली है। पैडमैन जनवरी में रिलीज होंगी अप्रैल में 'रोबोट 2' का नंबर आएगा। 'गोल्ड' अगस्त में रिलीज होगी।
Happiness Is... meeting an old friend and starting exactly where you left off :) Nitara meets Valentino 2.0 😉 pic.twitter.com/geGFyH1h72
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 24, 2017