फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमाघर से निकलकर राष्ट्रपति भवन पहुंची राजकुमार राव की 'शादी में जरुर आना'

Sun, 24 Dec 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sun, 24 Dec 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
rajkumar rao film shaadi mein zaroor aana screened rashtrapati bhawan

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'शादी में जरूर आना' ने सिनेमाघर से निकलकर राष्ट्रपति भवन तक का सफर तय कर लिया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और कृति खरबंदा लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था।



पढ़ें: फैशन डिजाइनर के निशाने पर आईं 'हसीना पारकर', सेना को सैल्यूट कर हो चुकी हैं ट्रोल

rajkumar rao film shaadi mein zaroor aana screened rashtrapati bhawan

फिल्म के निर्माता विनोद बच्चन ने बताया कि 'उनके पास राष्ट्रपति के कार्यालय से फोन आया था और हमें बताया गया कि मंत्रालय इस फिल्म को देखना चाहता है, क्योंकि उन्होंने इसके बारे में अच्छी बातें सुनी हैं। मैं इस रिस्पांस से बहुत उत्साहित हूं और इसलिए मैंने उनके लिए राष्ट्रपति भवन में इसकी स्क्रीनिंग रखी है।' 

rajkumar rao film shaadi mein zaroor aana screened rashtrapati bhawan

इस फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की है, इसमें एक पुलिस अधिकारी के संघर्ष और उसकी यात्रा को दिखाया गया है। शायद यही कारण है कि सारे मंत्री फिल्म 'शादी में जरूर आना' की कहानी से एक किस्म का जुड़ाव महसूस करते होंगे। पिछले कुछ समय से छोटे शहरों की पृष्ठभूमि पर बन रहीं कहानियां लोगों को पसंद आ रही हैं और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumar rao film shaadi mein zaroor aana screened rashtrapati bhawan

फिल्म निर्माता विनोद ने कहा कि, ये फिल्में छोटे कस्बों पर आधारित कहानियों के कारण अच्छा बिजनेस कर पा रही हैं, क्योंकि दर्शक इन्हें मोबाइल फोन में देखने के बजाए सिनेमाघरों में जाकर देख रहे हैं। 'शादी में जरूर आना' इस साल 10 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
rajkumar rao film shaadi mein zaroor aana screened rashtrapati bhawan
rajkumar rao

इससे पहले एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ने उन 9 फिल्मों की लिस्ट जारी की थी जिन्हें फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed