फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय के प्रोडक्शन हाउस की ये फिल्म हटी बॉक्स ऑफिस की लाइन से, सीधे ओटीटी पर होगी रिलीज

Wed, 23 Sep 2020 11:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Production House Film Durgavati Starring Bhumi Pednekar To Be Release On OTT Platform
दुर्गावती की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्टर अक्षय कुमार ग्लासगो में अपनी मेगा बजट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और प्रोड्यूसर अक्षय कुमार वहीं से बैठे बैठे अपनी फिल्मों का सौदा कर रहे हैं। मुंबई में बुधवार को चर्चा जोरों पर रही कि अक्षय कुमार की दो तीन और निर्माताओं संग बन रही फिल्म 'दुर्गावती' सीधे ओटीटी पर जा रही है। खबर देने वाले ये भी कह रहे हैं कि इस फिल्म का थोड़ा काम अभी बाकी है, जिसके पूरा होते ही फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो जाएगा। वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर' वन के  बाद ये दूसरी बड़ी फिल्म है, जिसे ओटीटी ने खरीदा है। इसके अलावा अभिनेता आर माधवन की दो दक्षिण भारतीय फिल्में भी ओटीटी पर ही रिलीज की कतार में लग चुकी हैं।

Akshay Kumar Production House Film Durgavati Starring Bhumi Pednekar To Be Release On OTT Platform
दुर्गावती के सेट पर भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'दुर्गावती' में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं, उनकी हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' की किस्मत डांवाडोल रही। यह फिल्म वर्ष 2018 में आई अनुष्का शेट्टी की तेलुगू फिल्म 'भागमती' की रीमेक है और इसका निर्देशन किया है जी अशोक ने। अशोक ने ही ओरिजिनल फिल्म का निर्देशन भी किया था।

Akshay Kumar Production House Film Durgavati Starring Bhumi Pednekar To Be Release On OTT Platform
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram

फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। बस बाकी है तो सिर्फ लगभग दो दिन का पैच वर्क। कुछ समय पहले ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। विक्रम मल्होत्रा, अक्षय कुमार और भूषण कुमार के निर्माण में बनी इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के अलावा अरशद वारसी, जिशु सेनगुप्ता और माही गिल अहम भूमिकाओं में हैं। इन सब कलाकारों ने फिल्म की डबिंग का काम भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Production House Film Durgavati Starring Bhumi Pednekar To Be Release On OTT Platform
निशब्दम - फोटो : फाइल फोटो

इसके अलावा आर माधवन की बहुप्रतीक्षित सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'निशब्दम' को भी ओटीटी पर ही रिलीज करने की घोषणा हो गई है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। तेलुगू भाषा की इस फिल्म में आर माधवन के साथ जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी और अंजली भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हेमंत मधुकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को तेलुगू के साथ तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Akshay Kumar Production House Film Durgavati Starring Bhumi Pednekar To Be Release On OTT Platform
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिर्फ यही नहीं, आर माधवन की एक और फिल्म सिनेमाघरों को छोड़कर सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। उनकी अगली फिल्म तमिल भाषा की है जिसमें उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ नजर आएंगी। दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का शीर्षक 'मारा' है। कुछ ही समय पहले फिल्म के निर्माताओं ने जानकारी दी थी कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। अब जब देश में सिनेमाघर नहीं खुले हैं इसलिए यह फिल्म भी ओटीटी पर ही रिलीज होगी। यह फिल्म वर्ष 2015 में आई दलकीर सलमान और पार्वती की मलयालम फिल्म 'चार्ली' का रीमेक है।

पढ़ें: नहीं मिला सुशांत की हत्या का कोई सुराग, CFSL की रिपोर्ट में दावा- दोनों हाथ का इस्तेमाल कर एक्टर ने लगाई फांसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed