फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twinkle Khanna: किताब छोड़ अक्षय कुमार से काम मांगती नजर आईं ट्विंकल! खिलाड़ी ने भी दिया बीवी को ये आश्वासन

Fri, 01 Dec 2023 08:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Dec 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar promotes wife Twinkle Khanna Book Welcome To Paradise in a funny way video viral on social media
अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार जहां अभिनय की दुनिया में कमाल दिखा रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल अब बॉलीवुड से दूर लेखन में रम गई हैं। हाल ही में उनकी किताब 'वेलकम टू पैराडाइज' लॉन्च हुई। अभिनेत्री ने भव्य इवेंट में किताब का विमोचन किया, जिसमें फिल्म जगत के भी दो सितारे नजर आए। अब ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें वे और अक्षय काफी मजाकिया मूड में दिख रहे हैं।

akshay kumar promotes wife Twinkle Khanna Book Welcome To Paradise in a funny way video viral on social media
अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अक्षय कुमार से काम मांगती दिख रही हैं। आप समझ रहे हों कि ट्विंकल फिर से बॉलीवुड में कमबैक का मन बना रही हैं, तो बता दें कि ऐसा फिलहाल कुछ नहीं हैं। वीडियो में अक्षय और ट्विंकल 'वेलकम टू पैराडाइज' किताब के प्रमोशन के लिए ही एक मजाकिया एक्ट करते नजर आ रहे हैं, जिसमें ट्विंकल मौसी बनी नजर आ रही हैं और रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करने की इच्छा जता रही हैं।
Salaar Trailer: 'सालार' का दमदार ट्रेलर रिलीज, जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ धांसू अवतार में छाए प्रभास

akshay kumar promotes wife Twinkle Khanna Book Welcome To Paradise in a funny way video viral on social media
अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ट्विंकल मौसी के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपनी भांजी की किताब के लॉन्च इवेंट में शरीक होने आई हैं। लेकिन, दिक्कत ये है कि वे दो दिन की देरी से पहुंचती हैं और इस चीज का अहसास उन्हें भांजी के पति यानि अक्षय कुमार कराते हैं। इसके बाद मौसी अपनी भांजी की किताब तो भूल जाती हैं और अपने लिए रोल मांगने लगती हैं और ऑडिशन की बात करने लगती हैं। अक्षय कुमार भी अपनी मौसी सास को निराश नहीं करते और रोल दिलाने का दिलासा देते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar promotes wife Twinkle Khanna Book Welcome To Paradise in a funny way video viral on social media
अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के साथ ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन लिखा है, 'मौसी बुक लॉन्च के लिए आई हैं, लेकिन फिनाले के दो दिन बाद आई हैं! वे अपनी भांजी की किताब 'वेलकम टू पैराडाइज' से ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए ऑडिशन को उत्साहित हैं। लाइट, कैमरा, कंफ्यूजन। मौसी अगर राइटर होतीं तो आपको क्या लगता है कि वे कौन सा ट्विस्ट किताब में जोड़तीं? अपने मजेदार आइडिया शेयर कीजिए'। अभिनेत्री ने मौसी के साथ दिलचस्प बातें करने के लिए अक्षय कुमार का भी शुक्रिया अदा किया है'।
Kabir Singh: 'कबीर सिंह' के सीन्स पर हुए विवाद से परेशान नहीं थे संदीप रेड्डी, कहा- बस चार लोगों ने शोर मचाया

विज्ञापन
akshay kumar promotes wife Twinkle Khanna Book Welcome To Paradise in a funny way video viral on social media
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सर, 'सूर्यवंशी 2' में रोल दिला दीजिए इन्हें'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरे गजब! ट्विंकल जी प्लीज अक्षय के साथ फिर पर्दे पर आइए।' एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों का जवाब नहीं।'
Paras Chhabraa: पारस छाबड़ा को सिद्धार्थ की याद दिलाती हैं शहनाज, बताया निधन की खबर सुन कैसी हुई थी हालत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed