फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: तीन फ्लॉप के बाद भी नहीं कम हो रहीं अक्षय की मुश्किलें, अब इस फिल्म के लिए मिला लीगल नोटिस

Sun, 28 Aug 2022 09:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 28 Aug 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar Ram setu in  trouble Bjp leader Subramanian Swamy send legal notice to him
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की लिए यह अच्छा नहीं गुजर रहा है। साल 2022 में उनकी लगातार तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। इस बीच उनकी एक और फिल्म मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। अक्षय की अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक्टर सहित आठ लोगों के पास लीगल नोटिस भेजा है। 

Akshay kumar Ram setu in  trouble Bjp leader Subramanian Swamy send legal notice to him
सुब्रमण्यम स्वामी, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसकी जानकारी भाजपा नेता ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। रविवार को उन्होंने ट्वीट किया, 'मुंबई के सिनेमा या फिर (सिन-ए-मा) वालों को गलत तरीके से चीजें दिखाने की आदत है। इसीलिए मैंने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के बारे में बताने के लिए वकील सत्य सभरवाल के जरिए अक्षय कुमार (भाटिया) और 8 लोगों को नोटिस भेजा है।' बता दें कि बीजेपी नेता का आरोप है कि फिल्म में राम सेतु को लेकर गलत तथ्य दिखाए गए हैं। 

Akshay kumar Ram setu in  trouble Bjp leader Subramanian Swamy send legal notice to him
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहला मौका नहीं है जब स्वामी ने अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। इससे पहले उन्होंने 29 जुलाई को अभिनेता पर तीखे हमले करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'अगर अभिनेता अक्षय कुमार एक विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार कर उनके देश पहुंचाने के लिए कह सकते हैं।' एक और ट्वीट में उन्होंने अभिनेता के खिलाफ सख्त टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar Ram setu in  trouble Bjp leader Subramanian Swamy send legal notice to him
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा था कि मैं अक्षय कुमार और उनकी कंपनी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस करने जा रहा हूं। उन्होंने रामसेतु को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की है जो इसकी छवि को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने आगे बताया था कि उनके वकील सभरवाल केस का ड्राफ्ट तैयार कर चुके हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की रामसेतु उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था जिसके बाद अक्षय को काफी ट्रोल किया गया था। पोस्टर में अक्षय के हाथ में मशाल नजर आ रही थी जबकि उनके पास खड़ी जैकलीन के पास टॉर्च थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed