{"_id":"5bcd9edfbdec22698c6e3d5a","slug":"akshay-kumar-reaction-on-deepika-padukone-and-ranveer-singh-wedding-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार ने दीपिका को लेकर रणवीर सिंह से कही ऐसी बात, करण जौहर भी हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार ने दीपिका को लेकर रणवीर सिंह से कही ऐसी बात, करण जौहर भी हैरान
Mon, 22 Oct 2018 05:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar and ranveer singh
- फोटो : hotstar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब से बॉलीवुड के बाजीराव- मस्तनी यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख का खुलासा हुआ तबसे हर कोई उनकी शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने इनकी शादी को लेकर बड़ी बात कही है। अक्षय की यह बात जानकर हर कोई हैरान हो सकता है।
2 of 5
Akshay Kumar and ranveer singh
- फोटो : hotstar
दरअसल बीते 21 अक्तूबर को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक-निर्माता करण जौहर का चर्चित रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 6 प्रसारित हो चुका है। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण पहुंची। इन दोनों ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। 'कॉफी विद करण' का दूसरा एपिसोड़ भी मस्ती भरा रहने वाला है।
3 of 5
akshay kumar
इस बार 'कॉफी विद करण 6' में मेहमान बनकर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नजर आएंगे। शो में यह दोनों करण जौहर के ढेर सारे सालों का जवाब देते और अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे करते दिखेंगे। शो के दौरान अक्षय कुमार रणवीर सिंह की एनर्जी को देखकर अक्षय भी हैरान हैं। इस पर वह कहते हैं, 'इस इंसान के साथ रहना मतलब हैट्स ऑफ टू दीपिका।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : deepika padukone
वहीं शो में रणवीर सिंह ने भी दीपिका पादुकोण के साथ अपने लव रिलेशन के बारे में भी कई खुलासे किए हैं। 'कॉफी विद करण 6' के पहले एपिसोड में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्तों को लेकर ढेर सारी बातें की। वहीं बात करें अक्षय कुमार की तो, अक्षय कुमार फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' में साथ नजर आ चुके हैं।
ranveer singh and deepika padukone
- फोटो : ranveer singh and deepika padukone
आपको बता दें कि 21 अक्तूबर को दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी का कार्ड सामने आया है। दीपिका अगले महीने 14-15 नवंबर को रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।