छोटे पर्दे के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे। उनके साथ रितेश देशमुख और बॉबी देओल भी नजर आए। यहां इन सभी कलाकारों ने शो के होस्ट और कलाकार कपिल शर्मा के साथ काफी मस्ती भी की। शो में सभी ने एक-दूसरे के साथ काफी मजाक भी किया। द कपिल शर्मा शो में अक्षय ने अपनी जिंदगी के बारे में बेहद खास खुलासा किया जिससे जानने के बाद उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं।
kiss ना करने पर अक्षय को एक लड़की ने कर दिया रिजेक्ट, कपिल के शो में बताया पूरा किस्सा
दरअसल, द कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार से उनकी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी बात की। जिस पर अक्षय ने कई खुलासे भी किए। उन्होंने कपिल शर्मा के शो में अपनी जिंदगी की उन बातों को बताया जब शादी से पहले वह एक लड़की को डेट कर रहे हैं और अक्षय कुमार के रोमांटिक ना होने पर उस लड़की ने उन्हें छोड़ दिया था।
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार अक्षय कुमार ने कहा कि वह बहुत शर्मीले लड़के हुआ करते थे, अक्षय एक लड़की को डेट कर रहे थे। वह उस लड़की को लेकर मद्रास कैफे और उडूपी रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर जाया करते थे, लेकिन लड़की चाहती थी कि अक्षय उसके साथ थोड़ा रोमांटिक तरीके से पेश आया करें, उनका हाथ पकड़ें और उसे किस करें, लेकिन अक्षय बहुत शर्मीले थे और ऐसा कुछ कर नहीं पाते थे। इसलिए लड़की ने उन्हें छोड़ दिया था।
इसके बाद शो में मौजूद सभी लोग अक्षय कुमार की ये बात सुनकर हंसने लगते हैं। वहीं द कपिल शर्मा शो में रितेश देशमुख और बॉबी देओल अक्षय की फिटनेस की पोल भी खोली। दरअसल, अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा शो की शूटिंग के लिए सुबह 7.30 बजे का समय रखवाया, लेकिन खुद सेट पर समय से नहीं पहुंच पाए। इसको लेकर बॉबी देओल और रितेश देशमुख ने अक्षय कुमार की खूब खिल्ली उड़ाई।
दोनों ने द कपिल शर्मा शो के सेट से ही एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में रितेश और बॉबी, अक्षय कुमार को खरी-खोटी सुना रहे हैं। रितेश देशमुख कह रहे हैं, 'हम लोग 'कपिल शर्मा शो' के लिए आए हैं। 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि बॉबी और मैं यहां सबसे पहले आए हैं और जिस आदमी ने सुबह 7.30 बजे की शूट रखी है, जो हमेशा टाइम से आते हैं । जहां भी इंटरव्यू दिए हैं, हर किसी ने प्यार से बोला है कि अक्षय कुमार सबसे ज्यादा पंचुअल हैं। वो अभी तक नहीं आए ।' इस पर बॉबी देओल कहते हैं, 'ये सब झूठ है, ये सारी अफवाहें हैं, ये झूठ है, झूठा है अक्षय कुमार । कुत्ते- कमीने कित्थे है तू...कहां है तू...जल्दी आजा।'
पढ़ें: बॉबी देओल और रितेश देशमुख ने खोली अक्षय कुमार की फिटनेस की पोल, बोले- 'झूठा है वो'
