अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज हुई थी। दर्शकों की तरफ से फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में मीडिया से रूबरू होते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनके बेटे आरव ने यह फिल्म देखी तो उसने क्या कहा।
अक्षय कुमार ने किया खुलासा, 'पैडमैन' देखने के बाद कैसा था बेटे आरव का रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में अक्षय कुमार ने जबरदस्त एक्टिंग की है। हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है। अक्षय ने बताया कि जैसे ही आरव ने इस फिल्म को देखा वो तुरंत मेरे पास आया और मेरी पीठ थपथपाकर बोला- 'डैड गुड जॉब'। आरव से मिले इस तरह के रिएक्शन को सुनकर अक्षय को अपने ऊपर काफी फक्र महसूस हुआ।
This is really amazing, BIG 👍🏻 to the people behind the activity https://t.co/1XvKwsH44B
फिल्म रिलीज होने के बाद अक्षय कुमार एक जागरुकता अभियान भी चलाने जा रहे हैं। इस पर अक्षय ने कहा, 'यह मेरे लिए सिर्फ फिल्म या एक्टिंग नहीं है कि मेरा काम खत्म हो गया। अगले 4-5 दिनों के अंदर मैं एक डॉक्यूमेंट्री शूट करने जा रहा हूं जो सरकार बना रही है।
'भूमि पेडनेकर को भी जनकल्याण प्रोजेक्ट के लिए बुलाया गया है। मैंने पीरियड्स के दौरान होने वाली परंपराओं के बारे में जो देखा, पढ़ा या जाना है उसके बारे में बात भी नहीं कर सकता। लगभग 42 करोड़ महिलाएं सैनिटरी पैड का इस्तेमाल नहीं करती हैं। अगर मैं 3, 5 या 10 लोगों को भी बदल पाता हूं तो इसे अच्छा माना जाएगा।'
बता दें कि 10 दिन में फिल्म ने 70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की ओवरसीज कमाई 100 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपए था। फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर अहम् किरदार में नजर आ रही हैं।