{"_id":"5bf4fcdabdec2269407f08c0","slug":"akshay-kumar-revealed-i-came-bollywood-only-for-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीब 150 फिल्में करने के बाद अक्षय कुमार का खुलासा, बोले- 'मैं तो केवल पैसों के लिए...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीब 150 फिल्में करने के बाद अक्षय कुमार का खुलासा, बोले- 'मैं तो केवल पैसों के लिए...'
Wed, 21 Nov 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 आने वाले 29 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अक्षय निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। अक्षय कुमार साल में कुल 4-5 फिल्में करते हैं। इसके अलावा वो कई इवेंट्स और एड फिल्म्स में बिजी रहते हैं। अक्षय अकेले ऐसे बड़े स्टार्स हैं जो साल में इतनी फिल्में कर लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में वो एक्टर बनने नहीं आए थे।
2 of 5
akshay kumar
- फोटो : singh is king
इस बात का खुलासा अक्षय कुमार ने खुद किया। उन्होंने बताया कि 'मैंने अब तक 135-140 फिल्में की हैं। करियर के शुरुआत में मैंने केेवल एक्शन फिल्में की हैं क्योंकि प्रोड्यूसर्स ने केवल एक्शन फिल्में ही ऑफर की हैं। उसके बाद मैंने कॉमेेडी और रोमांटिक फिल्में करनी शुरू कीं।'
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार ने आगे बताया कि 'जब मैं मार्शल आर्ट्स सिखाता था तो मुझे एक महीने के 5000 रुपये मिलते थे। तभी मुझे किसी ने मॉडलिंग का ऑफर दिया। दो घंटे के काम के लिए मुझे 21 हजार रुपये मिले। मैंने सोचा कुछ घंटों के काम के लिए अगर मुझे इतने पैसे मिल रहे हैं तो बुरा क्या है। '
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
- फोटो : Instagram
अक्षय ने कहा कि 'मॉडलिंग के बाद मैंने फिल्मों में प्रवेश किया। ईमानदारी से बताऊं तो इंडस्ट्री में मैं केवल पैसे कमाने के लिए आया था।' वहीं 2.0 फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना और भयानक है। पहली बार उन्होंने अपने लुक के साथ ऐसा कोई प्रयोग किया है। खबरों की मानें तो अक्षय कुमार को फिल्म में डरावना लुक बनाने के लिए घंटों की मेहनत लगती थी। कई तकनीक का इस्तेमाल करके अक्षय कुमार के इस लुक को तैयार किया गया, जिसमें मेकअप आर्टिस्ट से लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस तक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
- फोटो : Instagram
अक्षय कुमार इस फिल्म में साइंटिस्ट डॉक्टर रिचर्ड के नाम से जाने जाएंगे। जो मोबाइल फोन टॉवर से पर्यावरण को होने वाले खतरों के खिलाफ एक अलग तरह की जंग छेड़ देता है। फिल्म में चिट्टी और वैज्ञानिक बने रजनीकांत का मुकाबला सुपर पॉवरफुल अक्षय कुमार के किरदार से होगा। 2.0 को भारत की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।