फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की 'जीरो' का प्रोमाे रिलीज, 'बऊआ सिंह' के इस डायलॉग ने बयां किया लड़कों के दिल का हाल

Wed, 21 Nov 2018 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan film zero promo release bauua singh trend in social media
zero - फोटो : instagram
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है । इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है । दर्शकों ने ट्रेलर देखकर ही ये दावा करना शुरू कर दिया है कि फिल्म हिट होगी । अब फिल्म का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है । इसमें शाहरुख खान के डायलॉग बैग्राउंड में चल रहे हैं । 
shah rukh khan film zero promo release bauua singh trend in social media
zero - फोटो : instagram
52 सेकंड के इस प्रोमो में शाहरुख खान ही छाए रहे । शाहरुख ने पूरे प्रोमो में एक ही डायलॉग बोला है वो भी बड़ा जबरदस्त । शाहरुख कह रहे हैं, 'हम जैसे लौंडों से देखते ही प्यार नहीं होता, देखते-देखते हो जाता है ।' प्रोमो में ट्रेलर के ही सीन हैं लेकिन अलग अंदाज में पेश किया गया है ।

shah rukh khan film zero promo release bauua singh trend in social media
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
इस प्रोमो को शाहरुख खान ने अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है । इसे शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, 'बऊआ सिहं की ये झलक जरा संभल कर देखना, कहीं देखते-देखते प्यार ना हो जाए ।' फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में होंगी ।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan film zero promo release bauua singh trend in social media
जीरो - फोटो : SELF
बता दें कि 12 घंटे में इस प्रोमो को 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं । फिल्म में बौने व्यक्ति के रोल में अपने फेवरेट स्टार को देखने के बाद किंग खान के फैंस खुशी से झूम रहे हैं । ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। किंग खान ने बताया है कि फिल्म का पहला गाना 23 नवंबर को रिलीज होगा । 
विज्ञापन
shah rukh khan film zero promo release bauua singh trend in social media
zero - फोटो : Screengrab
इस फिल्म का फर्स्ट लुक किंग खान ने साल 2018 की शुरुआत में ही शेयर कर दिया था। इसके बाद से ही लगातार पूरा साल किंग खान अपनी फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह बनाए रखने में कामयाब हुए। इसके बाद जून में ईद के मौके पर दोबारा शाहरुख खान ने फिल्म का टीजर जारी कर अपने फैंस को सौगात दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed