अक्षय कुमार को फिल्मों से वक्त मिलते ही परिवार के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है। अक्षय इस वक्त लंदन में हैं जहां वो परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अक्षय कुमार लेखक जैफरी आर्चर से मिले। इस दौरान अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी उनके साथ थीं।
शादी के 18 साल बाद अक्षय का खुलासा, ट्विंकल के लिए अब तक नहीं कर पाए ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय ने खुलासा किया कि उन्होंने ट्विंकल खन्ना की कोई भी किताब आज तक नहीं पढ़ी है। अक्षय ने कैप्शन में लिखा- 'बीती रात ट्विंकल खन्ना ने अपनी आखिरी किताब पजामा आर फॉरगिविंग की 1 लाख कॉपी बिकने का सेलिब्रेशन किया और मिस्टर जैफरी आर्चर ने अपनी किताब केन एंड एबेल (Kane and Abel) की 40वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। और मैं? मैं इधर से उधर घूम रहा था क्योंकि मैंने ट्विंकल की एक भी किताब नहीं पढ़ी है।'
View this post on Instagram
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
वहीं ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि 'अपने सभी पाठकों को मैं शुक्रिया कहना चाहती हूं। जब मैं छोटी थी तब एक पाठक के तौर पर शब्दों में डूब जाया करती थी और अब चालीस की उम्र में मैं इसे वापस लौटाने का वक्त है।' बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना साल 2001 में शादी के बंधन में बंधे।
View this post on Instagram
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल का टीजर रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कृति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मिशन मंगल का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं और प्रोड्यूसर आर. बाल्की हैं।