फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्त के साथ इस तस्वीर पर ट्रोल हो रहे रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- 'इसे दीपिका को दिखाओ'

Fri, 12 Jul 2019 03:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh troll for his old photo with model pia trivedi
ranveer singh - फोटो : social media
हाल ही में रणवीर सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इस फोटो में रणवीर लंबे बाल और क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं । फैंस उन्हें एक बार में पहचान नहीं पाए । फोटो में रणवीर के साथ उनकी दोस्त और वीजे पिया त्रिवेदी नजर आ रही हैं। पिया को रणवीर ने हग किया हुआ है। 

 
ranveer singh troll for his old photo with model pia trivedi
ranveer singh - फोटो : social media
रणवीर अपनी इस फोटो पर बहुत ट्रोल हो रहे हैं । ये उनके कॉलेज टाइम की तस्वीरें हैं । पिया ने इन तस्वीरों को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया था । पिया के साथ वायरल हो रही इन तस्वीरों को देख फैंस ने कहा, 'ये लड़की कौन है । इसे दीपिका को दिखाओ ।' वहीं कुछ ने कहा कि इस तस्वीर में रणवीर, फराह खान की तरह लग रहे हैं । 
ranveer singh troll for his old photo with model pia trivedi
ranveer singh, piya trivedi - फोटो : social media
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर अगली फिल्म 83 का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इसमें रणवीर, कपिल देव का रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh troll for his old photo with model pia trivedi
ranveer singh - फोटो : social media
फिल्म के लिए रणवीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कपिल देव ने खुद रणवीर को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी है। उन्होंने कपिल देव की तरह लगने के लिए उनके साथ वक्त बिताया और उनसे जुड़ी छोटी-छोटी बातों को सीखने की कोशिश की। वहीं दीपिका भी इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी। फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
ranveer singh troll for his old photo with model pia trivedi
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। ये फिल्म साल 2010 आई थी। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। बैंड बाजा बारात के बाद रणवीर सिंह कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed