हिंदी सिनेमा के जोशीले अभिनेता खिलाड़ी कुमार हमेशा अपनी फिल्मों और देश के हित में किए गए किसी काम को लेकर चर्चा में रहते हैं। बेशक, वह हिंदी सिनेमा के सुपरस्टारों में से एक हैं, उस हिसाब से उनकी कमाई भी आला दर्जे की है। अब चर्चा इसी बात की है कि अक्षय कुमार निर्देशक आनंद एल राय के साथ एक फिल्म करने वाले हैं, जिसके लिए वह अपनी फीस 120 करोड़ रुपये लेंगे।
फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं अक्षय कुमार, जानें इस वायरल खबर की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह अफवाह पिछले कुछ दिनों से खबरों का केंद्र बनी हुई है, लेकिन कुछ विश्वसनीय सूत्रों और अक्षय के करीबियों ने इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है। सूत्रों ने बताया है कि अभी तक आनंद एल राय की फिल्म के लिए अक्षय को फाइनल नहीं किया गया है।
सूत्रों ने कहा, 'दोनों के बीच अभी सिर्फ बातचीत चल रही है। फीस की तो अभी बात भी नहीं हुई है। और वैसे भी, अक्षय कुमार अपनी फीस कभी बढ़ाते नहीं हैं। उनकी फीस को तय नहीं होती, बल्कि वह तो फिल्म के पूरे मुनाफे का कुछ हिस्सा लेते हैं। ये भी एक सत्य है कि अक्षय कुमार अपनी की हुई हर फिल्म में एक निर्माता की भूमिका भी निभाते हैं, तो इस हिसाब से फीस लेने की तो तुक ही नहीं बनती।'
इतनी मोटी फीस लेने की खबर पर अक्षय के करीबी ने कहा, 'यह विचार सिर्फ अक्षय के भाव बढ़ाने का कोई अजीब तरीका भर लगता है। इसमें कोई शक नहीं है कि अक्षय ने साल 2019 में चार सुपरहिट फिल्में दी हैं, फिर भी इस तरह की रकम पूरे भारत भर में किसी भी अभिनेता को एक फिल्म के लिए मिलना नामुमकिन है।'
बता दें कि अभी इस फिल्म का कोई नाम तय नहीं किया गया है, लेकिन खबर है कि इस फिल्म में दक्षिण सिनेमा के अभिनेता धनुष अभिनय करते नजर आ सकते हैं। इस चर्चा को अगर जल्द मूर्त रूप दे दिया गया, तो यह फिल्म संभावित साल के अंत तक सिनेमाघरों में आ जाएगी।
पढ़ें: जब बॉबी की हालत देख रो पड़े थे सनी देओल, दस साल तक मांगा था काम