अभिनेता अक्षय कुमार घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। इस बीच वो फिल्मों की स्क्रिप्ट्स में बिजी हैं। अक्षय समय समय पर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते रहते हैं जिसमें वो कोरोना वायरस को लेकर कभी जागरूकता फैलाते दिखते हैं तो कभी डॉक्टर्स, पुलिस सहित दूसरे कर्मचारियों की हिम्मत बढ़ाते हैं। अपने नए वीडियो में अक्षय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को शुक्रिया कहा है।
अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट कर सीआईएसएफ के जवानों को किया सलाम, कहा- 'आप हैं तो हम सुरक्षित हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में अक्षय कहते हैं कि 'सीआईएसएफ के जवानों से आप लोग भी मिले होंगे। वो लोग एयरपोर्ट की सिक्योरिटी पर होते हैं। मेट्रो की सिक्योरिटी पर होते हैं और कई जगह की सिक्योरिटी पर होते हैं। आज इस महामारी के समय पर सीआईएसएफ प्रशासन की मदद करने में फ्रंट लाइन पर लगी हुई है।'
अक्षय आगे कहते हैं कि 'सीआईएसएफ दिन रात जुटी हुई है चाहे मास्क बांधना हो, खाना बांटना हो या प्रोटेक्टिव गियर को बांटना हो, सुबह शाम ये लोग लगे हुए रहते हैं और इसकी वजह से भगवान ना करे उन्हें इंफेक्शन हो सकता है। उनके परिवार को भी हो सकता है लेकिन फिर भी वो अपनी ड्यूटी पर डटे हुए हैं।'
अक्षय कहते हैं कि 'शायद हम उनकी बात कहते नहीं लेकिन आज मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हमें उन पर कितना गर्व है और उनके इस प्रयास को मैं सैल्यूट करता हूं। मैं उनका धन्यवाद भी करता हूं कि सच है आप हैं तो हम घर पर सुरक्षित हैं। हाथ जोड़कर आप सबका धन्यवाद।'
अक्षय के इस वीडियो को साझा करते हुए सीएसआईएफ ने ट्वीट किया कि 'हम अक्षय कुमार का आभार व्यक्त करते हैं इस प्रोत्साहन के लिए। निश्चित रूप से यह सीआईएसएफ के कोरोना वारियर्स को पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देने के लिए प्रेरित करेगा। शुक्रिया।'
We express our humble gratitude to renowned actor Shri @akshaykumar for his kind words of encouragement. This will definitely motivate & encourage #Coronawarriors of #CISF to continue their service with utmost dedication & sincerity. Thank you. pic.twitter.com/8fefkTjmwU
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वालीं इस अभिनेत्री ने साझा की बचपन की तस्वीर, मां के साथ दे रहीं पोज