फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'केसरी' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के साथ हुआ हादसा, पसलियों में लगी गंभीर चोट

Fri, 20 Apr 2018 06:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar seriously injured during the shoot of kesari not ready to back home
Akshay Kumar

बॉलीवुड के माचो मैन यानि अक्षय कुमार महाराष्ट्र के सतारा में फिल्म 'केसरी' की शूटिंग कर रहे थे और उसी वक्त उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई। फिल्म में एक्शन क्लाइमैक्स के शूट के दौरान अक्षय की पसलियों में चोट लगी है। हालांकि डॉक्टर ने जांच करने के बाद अक्षय को बेडरेस्ट की सलाह दी है। 

akshay kumar seriously injured during the shoot of kesari not ready to back home
kesari

आपको बता दें कि चोट लगने के बावजूद अक्षय ने घर न जाने की जिद की और कहा कि थोड़ा आराम करने के बाद वह शूटिंग जारी रखेंगे। अक्षय के लिए हैलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर खड़ा था लेकिन अक्षय ने वापस घर लौटने से साफ इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ वक्त तक आराम करने के बाद अक्षय वापस काम पर लौट जाएंगे। 

akshay kumar seriously injured during the shoot of kesari not ready to back home
akshay kumar

अक्षय की फिल्म 'केसरी' सारागढ़ी की जंग पर आधारित है। फिल्म में अक्षय ईश्वर सिंह की भूमिका निभा रहे हैं जो सिखों की ओर से लड़े थे। फिल्म 21 मार्च, 2019 को रिलीज होगी लेकिन अक्षय कुमार अभी से शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। आने वाले कुछ समय में उनकी एक के बाद एक कई फिल्में लाइन में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar seriously injured during the shoot of kesari not ready to back home
akshay kumar

वहीं  400 करोड़ के बजट से बन रही फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार विलेन का रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म 'गोल्ड' में वह एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनकी पिछली सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर पाने में कामयाब रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed