फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब रिपोर्टर पर भड़के सलमान खान के पिता, फोन पर कह दी इतनी बड़ी बात

Fri, 20 Apr 2018 06:17 PM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan father Salim khan get angry on reporter
salman khan salim khan
काले हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद सलमान खान को जमानत दे दी गई है लेकिन जेल से बाहर आने के बाद भी उनके परिवार वालों ने अब तक चैन की सांस नहीं ली है। दरअसल सलमान तो अपनी फिल्म की शूटिंग के चक्कर में देश से बाहर हैं पर उनके घरवाले मीडिया के सवालों से तंग आ गये हैं। 
Salman Khan father Salim khan get angry on reporter
salman khan salim khan
दरअसल सलमान की अगली फिल्म 'भारत' कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म पिता और बेटे के रिलेशन पर आधारित है। इसके बारे में जब अखबार डेक्कन क्रोनिकल ने सलीम खान से बात करने के लिए फोन किया तो फोन उठाते ही सलमान के पिता रिपोर्टर पर भड़कने लगे।
Salman Khan father Salim khan get angry on reporter
salman khan salim khan
फोन उठाते ही सलीम ने गुस्से से कहा- 'मेरे घर में आग लगी हुई है। मेरे बच्चों के साथ प्रॉब्लम चल रही है, और आप पूछ रही हैं कि कैसे हैं आप। जब मैं सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाता हूं तो रिपोर्टर मेरे चेहरे के सामने माइक रख देते हैं और कई बेवकूफी वाले सवाल पूछते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan father Salim khan get angry on reporter
salman khan salim khan
सलीम के शांत होने पर रिपोर्टर ने कहा कि वह केस नहीं बल्कि 'भारत' के बारे में पूछ रही हैं। इस पर सलीम ने नर्मी के साथ जवाब देते हुए कहा- बच्चों का अपने पिता के लिए प्यार और इज्जत उन्हें उनका हीरो बनाती है। हर परिवार का पिता मुख्य होता है जो समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर बच्चा अपने पिता को हीरो मानता है। सलमान यदि मुझे हीरो मानता है तो इसे मैं मेरी तारीफ समझूं? ये उसका बड़प्पन है कि वो मुझे अपना हीरो मानता है। 
विज्ञापन
Salman Khan father Salim khan get angry on reporter
salman khan salim khan
सलीम ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि दुनिया के हर बच्चे को अपने पिता के लिए विशेष प्यार होता है। हर पिता अपने बच्चों और परिवार के प्रति अपनी ड्यूटी को पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed