अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जो साल में 4-5 फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों के बीच अक्षय परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए समय निकाल लेते हैं। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं।
लंदन की सड़कों से मां के साथ अक्षय कुमार का वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले-'हमें आप पर गर्व है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय लंदन की सड़कों पर दिख रहे हैं। साथ ही उनके साथ उनकी मां हैं जो व्हीलचेयर पर बैठी हुई हैं। अक्षय अपनी मां के साथ घूमते हुए दिख रहे हैं और वो उनका ख्याल रख रहे हैं। अक्षय कुमार इस दौरान कैजुअल लुक में हैं और उन्होंने टीशर्ट और ट्रैक पैंट्स पहने हैं। उन्होंने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में एक पैर के पैंट्स को फोल्ड किया हुआ है।
वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा- 'शूटिंग से समय निकालकर कुछ दिन लंदन में मां के साथ। यह मायने नहीं रखता कि आप कितने व्यस्त हो गए हैं अपनी जिंदगी में। यह मत भूलिए कि उनकी उम्र हो गई है इसलिए उन्हें समय दीजिए।' अक्षय के इस पोस्ट में एक यूजर ने लिखा- 'आप पर गर्व है।' वहीं दूसरे ने लिखा कि 'लव यू सर'।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
जिस तरह अक्षय के पेरेंट्स ने उनकी परवरिश पर ध्यान दिया अक्षय भी अपने बच्चों पर उतना ही ध्यान देते हैं और उनकी हर छोटी बात का ख्याल रखते हैं। बता दें कि अक्षय एक्टर से पहले शेफ थे। अक्षय बहुत अच्छा खाना बना लेते हैं लेकिन अब इसमें उन्हें कॉम्पिटिशन देने के लिए उनका बेटा आरव आ गया है। हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने एक तस्वीर शेयर कर बताया कि आरव ने उनके लिए खुद डिनर बनाया है।
पढ़ें: अक्षय, सैफ और अरबाज के बेटे को भिखारियों ने घेरा, पीछा छुड़ाने में छूट गए पसीने
अक्षय कुमार दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की फोर्ब्स की सूची में 467 करोड़ रुपये की कमाई के साथ चौथे पायदान पर आ गए। पिछले साल सलमान खान ने भी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाई थी, लेकिन इस साल सलमान को इसमें शामिल नहीं किया गया है।