फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्या बालन को बिना बताए इन फिल्मों से बाहर कर देते थे, निर्माता कहते- 'क्या ये हीरोइन लगती है?'

Wed, 28 Aug 2019 12:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
vidya balan share her bad experience in tollywood
vidya balan - फोटो : social media
विद्या बालन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन मंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है । ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है । विद्या शादी के बाद से चुनिंदा फिल्में ही कर रही हैं । वो अपने परिवार को ज्यादा समय देती हैं । हाल ही में विद्या ने एक इंटरव्यू में अपने बॉलीवुड सफर को याद किया ।
vidya balan share her bad experience in tollywood
vidya balan - फोटो : social media
विद्या ने साल 2005 में फिल्म परिणीता से सफलता का स्वाद चखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विद्या का फिल्मी सफर आसान नहीं था। इस सफर में उन्हें कई रिजेक्शन मिले । विद्या ने बताया कि उन्हें कई मलयालम फिल्मों में से बिना कुछ बोले निकाल दिया जाता था । 
vidya balan share her bad experience in tollywood
Vidya Balan - फोटो : instagram
विद्या ने कहा, 'टॉलीवुड में मुझे किसी ने स्वीकार नहीं किया । कई मलयालम फिल्मों से मुझे अचानक निकाल दिया जाता था। मैं एक तमिल फिल्म कर रही थी और मुझे उससे निकाल दिया गया। मुझे याद है कि मेरे परिजन मेरे साथ गए थे, क्योंकि वे मुझे लेकर परेशान हो गए थे। मेरे पिता और मैं फिल्म निर्माता से मिलने पहुंचे।'

विद्या बालन को अकेलेपन का फायदा उठाना चाहता था डायरेक्टर...उस वक्त को भूल नहीं पाईं वो
विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan share her bad experience in tollywood
vidya balan - फोटो : amar ujala
'निर्माता ने हमें कुछ क्लिप्स दिखाए और कहा, इसे देखिए, क्या यह अभिनेत्री जैसी दिखती है?मैं पहले ही इसे नहीं लेना चाहता था, मगर डायरेक्टर के कहने की वजह से इसे ले लिया। उन्होंने पहले ही मुझे फिल्म से निकाल दिया था। मेरे पिता इस बात को जानना चाहते थे। उन्होंने निर्माता को फोन करके पूछा कि क्या वह मिल सकते हैं क्योंकि वह जानना चाहते थे कि क्या गलत हो रहा है।'
विज्ञापन
vidya balan share her bad experience in tollywood
vidya balan mercedes india
वे जानना चाहते थे कि आखिर क्या समस्या है?मुझे महसूस कराया गया कि मैं बदसूरत हूं। महीनों तक बेहद खराब महसूस कर रही थी। मुझे नहीं लगता कि उस समय मैंने खुद को कभी आईने में देखा होगा। मैंने लंबे समय तक उस आदमी को माफ नहीं किया, लेकिन आज इसके लिए धन्यवाद देती हूं। मुझे एहसास हुआ कि मुझे अपने आप को उसी तरह से प्यार करना है और स्वीकार करना है, जैसी मैं हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed