अपनी फिल्मों के जरिए लोगों पर देशभक्ति की छाप छोड़ने वाले एक्टर अक्षय कुमार अपने एक पुराने वीडियो की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। फैंस अपने इस चहेते सुपर स्टार को 'भारत कुमार' के नाम से भी बुलाते हैं। अपनी फिल्मों में देश की कई गंभीर समस्याओं को दिखाकर अक्षय ने लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उनकी पिछली कई फिल्मों का कंटेंट देशभक्ति पर आधारित था। बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'गोल्ड' में भी उनकी देशभक्ति दिखाई दी थी।
VIDEO: पाकिस्तान से प्रेम दिखाते ही ट्रोल हुए अक्षय कुमार, यूजर बोले- लाहौर भेज दें क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय पाकिस्तान की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय यह कह रहे हैं कि, 'पाकिस्तान में मेरी फिल्में सबसे ज्यादा बिजनेस करती हैं। जितना प्यार वहां से मिलता है, शायद ही कहीं से मिलता है।'
देखें वीडियो...
Ye hi agar SRK ne bola hota to ek weak tak anti national SRK trend karta pic.twitter.com/Ld3OTlVaPp
— भाईसाहब (@Bhai_saheb) January 28, 2019
हांलाकि ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन इसके चलते अक्षय ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। जिस शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है उसने कैप्शन में लिखा, ये ही अगर शाहरुख ने बोला होता तो एक हफ्ते तक एंटी नेशनल शाहरुख ट्रेंड करता। वहीं एक शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कोई खान अगर बोला होता तो अभी तक भक्त उसकी लाहौर की टिकट कटा देते।'
इससे पहले भी किंग कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कह रहे थे कि टोरंटो उनका घर और बॉलीवुड से रिटायर होने के बाद वे कनाडा शिफ्ट हो जाएंगे। इस दौरान अक्षय अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। आपको बता दें कि अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता है। विकीपीडिया प्रोफाइल पर आज भी उनकी नागरिका कनाडाई ही लिखी है।
देखें वीडियो...
फिलहाल अक्षय अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी' के चलते चर्चा में हैं। केसरी के अलावा भी वह 'मिशन मंगल' और 'गुड न्यूज' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। खबरें ये भी हैं कि उनकी आने वाली फिल्म 'हेराफेरी 3' पर भी काम शुरू हो गया है।

कमेंट
कमेंट X