बॉलीवुड से लेकर टीवी एक्ट्रेस पर टैटू का खुमार छाया हुआ। प्रियंका चोपड़ा ने हाथ में टैटू बनवाकर पापा के प्रति अपना प्यार जाहिर किया तो वहीं दीपिका पादुकोण ब्वॉयफ्रेंड रह चुके रणबीर कपूर का टैटू गर्दन पर बनवा चुकी हैं। खास बात यह है कि टैटू के फीवर से आम इंसान भी पीछे नहीं रहा। अक्सर लोग सोशल मीडिया पर अपने टैटू की तस्वीरें पोस्ट करते हुए दिखाई देते हैं। तो चलिए आज हम आपको टेलीविजन की ऐसी 10 एक्ट्रेस के टैटू के बारे में बताते हैं जो उन्होंने शरीर के कुछ खास अंगों पर बनवाएं हैं।
टीवी से ज्यादा टैटू को लेकर चर्चा में आईं ये 10 बहुएं, किसी ने बनवाए पीठ पर तो किसी ने...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनिफर विंगेट
टीवी शो 'बेपनाह' में जोया का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट हमेशा से अपने लुक, अदाकारी और अफेयर को लेकर चर्चा में रही हैं। साथ ही उनका टैटू भी उतनी ही चर्चा में रहा है। अगर आपको लगता है कि उन्होंने किसी प्रेमी के लिए यह टैटू बनवाया है तो बता दें जेनिफर ने अपने बदन पर 'हकुनामा टाटा' लिखवाया है जिसका मतलब होता है बेफिकर।
कविता कौशिक
कॉमेडी शो 'FIR' में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपनी पीठ पर शिव जी का टैटू बनवा रखा है जबकि अपनी कमर पर भगवान श्रीकृष्ण का टैटू बनवाया हुआ है।
रश्मि देसाई
टीवी सीरियल 'उतरन' की फेमस एक्ट्रेस और वीडियो एलबम में नजर आने वाली रश्मि देसाई ने अपने बाएं पैर पर कमल के फूल का टैटू बनवा रखा है।
अनिता हसनंदानी
'ये हैं मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी ने भी अपनी कलाई पर 'आर' अक्षर का टैटू बनवा रखा है। यह उनके पति के नाम के नाम का पहला अक्षर है, क्योंकि उनके पति का नाम रोहित रेड्डी है। अनिता फिलहाल 'नागिन 3' शो में विश के किरदार में नजर आ रही हैं।

कमेंट
कमेंट X