फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अब सिद्धार्थ आनंद लगाएंगे अक्षय कुमार की नैया पार! एक्शन फिल्म के लिए मिलाया हाथ?

Wed, 21 Aug 2024 07:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 21 Aug 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Siddharth Anand Join hands for action film directed by Milan Luthria update creats buzz
अक्षय कुमार-सिद्धार्थ आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन और शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अगली पसंद अक्षय कुमार हैं। ऐसा दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। खबरों की मानें तो यह जोड़ी एक नई एक्शन फिल्म के लिए सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया द्वारा किया जाएगा और इसका निर्माण आनंद के प्रोडक्शन हाउस, मार्फ्लिक्स के तहत किया जा रहा है।

Akshay Kumar Siddharth Anand Join hands for action film directed by Milan Luthria update creats buzz
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि अक्षय कुमार और सिद्धार्थ आनंद कुछ समय से एक फिल्म पर विचार कर रहे थे। अब इस जोड़ी ने लुथरिया द्वारा निर्देशित एक एक्शन से भरपूर मनोरंजन फिल्म को अंतिम रूप दे दिया है। जानकारी के अनुसार, 'जब स्क्रिप्ट लॉक हो गई, तो तीनों ने महसूस किया कि अक्षय कुमार इस किरदार के लिए सबसे उपयुक्त हैं...और स्क्रिप्ट सुनने पर अक्षय को भी लगा कि यह उनके लिए सही फिल्म है।'

Akshay Kumar Siddharth Anand Join hands for action film directed by Milan Luthria update creats buzz
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

सूत्र ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार, सिद्धार्थ आनंद के मार्गदर्शन में एक्शन की एक नई शैली की खोज को लेकर रोमांचित हैं। अभिनेता आगामी फिल्म में पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, 'अक्षय को एक्शन स्पेस पसंद है और वह हमेशा चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं। मिलन लुथरिया निर्देशित इस फिल्म में वह पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे, जो एक्शन में उनके द्वारा बनाई गई विरासत के साथ न्याय करता है।'

Iain Glen : हिंदी फिल्म में नजर आएंगे 'गेम ऑफ थ्रोंस' के ये अभिनेता, 'तन्वी द ग्रेट' में हुई एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Siddharth Anand Join hands for action film directed by Milan Luthria update creats buzz
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

मार्फ्लिक्स आने वाले साल में कई फिल्मों के लिए तैयारी कर रहा है। इनमें शाहरुख खान और सुहाना खान अभिनीत सुजॉय घोष निर्देशित 'किंग' शामिल है। सैफ अली खान के साथ रॉबी ग्रेवाल निर्देशित 'ज्वेल थीफ' और ऋतिक रोशन के नेतृत्व वाली सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष 4' शामिल है। 

Angy Young Men: वरुण धवन को पसंद आई प्राइम वीडियो की 'एंग्री यंग मेन', जानिए पोस्ट साझा कर क्या कहा

विज्ञापन
Akshay Kumar Siddharth Anand Join hands for action film directed by Milan Luthria update creats buzz
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

काम के मोर्चे पर, अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' ने 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में विफल नजर आई है। वहीं, आने वाले दिनों में खिलाड़ी कुमार को 'जॉली एलएलबी 3', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हाउसफुल 5' जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में देखा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed