कपिल शर्मा ने हाल ही में एलान किया कि वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 2 के साथ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वापसी करेंगे। इसी कड़ी में शो के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके प्रशंसकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। वीडियो से पता चला कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' के नवीनतम एपिसोड आपके 'शनिवार-मजेदार' बनाने के लिए हर शनिवार को रिलीज होंगे।
The Great Indian Kapil Show 2: अब शनिवार होगा फनीवार, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' पर आया बड़ा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' के निर्माताओं ने नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया और इसे कैप्शन दिया, 'अब शनिवार होगा फनीवार क्योंकि कपिल और गैंग डबल मस्ती और हंसी के साथ आ रहे हैं। सीजन 2 जल्द ही आ रहा है। बने रहें।' वीडियो मैसेज की शुरुआत अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के यह कहते हुए होती है कि सभी दर्शकों के लिए अच्छी खबर है कि सभी का पसंदीदा शो, द ग्रेट इंडियन कपिल शो एक और सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर लौट रहा है।'
वीडियो के अंत में कॉमेडियन कीकू शारदा कहते हैं, 'तो अब हर शनिवार बनेगा फनीवार अपने पसंदीदा परिवार के साथ।' हालांकि, घोषणा में दूसरे सीजन की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 2 का वर्ल्ड प्रीमियर 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा, जिसमें हर शनिवार को नए एपिसोड रिलीज होंगे।
Shraddha Kapoor: इस वजह से अब तक किसी भी खान के साथ नजर नहीं आई हैं श्रद्धा कपूर, अभिनेत्री ने किया खुलासा
A post shared by Netflix India (@netflix_in)
जानकारी तो यह भी है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 2 के कलाकारों ने 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के सदस्यों - महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी और सीमा सजदेह के साथ एक एपिसोड शूट किया है। रक्षा बंधन पर एक छोटा ब्रेक लेने के बाद, कॉमेडी शो के कलाकार जल्द ही नवीनतम एपिसोड की शूटिंग शुरू करेंगे।
Fashion 2: अमेरिका में प्रियंका से मिले मधुर भंडारकर, फैशन 2 को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर दे डाली ये सलाह
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 2 में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर सहित अन्य कॉमेडियन शामिल होंगे। शो के पहले सीजन में रणबीर कपूर, कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, दिलजीत दोसांझ, बॉबी और सनी देओल जैसे सितारों ने इसकी शोभा बढ़ाई थी। दूसरे सीजन में आने वाले मेहमानों की सूची जानने के लिए भी दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं।