अपने चार्टबस्टर गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली गायिका ध्वनि भानुशाली 'कहां शुरू कहां खतम' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री कदम रखने जा रही है। इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म का मोशन पोस्टर आज (21 अगस्त) रिलीज कर दिया गया। फिल्म में उनके साथ अशीम गुलाटी नजर आएंगे।
Dhvani Bhanushali: गायकी के बाद अब अभिनय से लोगों का दिल जीतेंगी ध्वनि भानुशाली, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का निर्माण भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले किया गया है। गायिकी के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखना ध्वनि के करियर में एक बड़ी छलांग मानी जा रही है। मस्ती से भरपूर इस मोशन में पोस्टर में ध्वनि को दुल्हन के रूप में दिखाया गया है।
अशीम गुलाटी के साथ उनकी जोड़ी कमाल नजर आ रही है। इससे पहले अभिनेता को फिल्म जी करदा और मर्डर मुबारक में देखा जा चुका है। फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर, राकेश बेदी, सोनाली सचदेव, राजेश शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा, चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, हिमांशु कोहली और विकास वर्मा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे।
संगीत की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब ध्वनि अभिनय से लोगों पर गहरी छाप छोड़ने की तैयारी में हैं। इस फिल्म के मोशन पोस्टर के आते ही फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देकर लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, "क्या...आप पूरी फिल्म लेकर आ रही हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "आखिरकार अब ध्वनि की फिल्म आने जा रही है।" इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग उन्हें इस फिल्म के लिए बधाइयां दे रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Dhvani Bhanushali (@dhvanibhanushali22)
इस फिल्म का निर्देशन सौरभ दासगुप्ता ने किया है। वहीं, 'लुका छुपी' और 'मिमी' बना चुके लक्ष्मण उटेकर ने इसे ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा है। इस फिल्म में लोगों को कॉमेडी और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलेगा। यह फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, इसका ट्रेलर 23 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।
Vidaamuyarchi: अजित की 'विदामुयार्ची' का नया पोस्टर जारी, दिखी गणेश सरवनन और दशरथी नरसिम्हन की पहली झलक