फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की बहन ने 15 साल बड़े बिजनेसमैन से की थी शादी, परिवार नहीं था खुश

Mon, 13 Jan 2020 11:57 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar sister alka bhatia enjoying life with husband surendra hiranandani
alka bhatia - फोटो : social media

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं । वो साल में 4-5 फिल्मों की शूटिंग एक साथ करते हैं । साथ ही वो अपने परिवार को भी पूरा समय देते हैं । अक्षय के परिवार में आप उनकी पत्नी टि्वंकल खन्ना और बच्चों के बारे में अक्सर सुनते रहते होंगे । आज हम आपको अक्षय की बहन अलका भाटिया के बारे में बताते हैं । अलका लाइम लाइट से हमेशा दूर रहती हैं । 

akshay kumar sister alka bhatia enjoying life with husband surendra hiranandani
alka bhatia - फोटो : social media

कभी-कभी अलका और अक्षय के वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर नजर आते हैं।अलका उस समय पहली बार चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने अपने से 15 साल बड़े बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी। अलका की शादी 2012 में हुई थी। सुरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 

akshay kumar sister alka bhatia enjoying life with husband surendra hiranandani
alka bhatia - फोटो : social media

इंडिया टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला था। अक्षय कुमार और उनका परिवार इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं था। इसकी वजह सुरेंद्र और अलका की उम्र में लंबा फासला था । साथ ही ये सुरेंद्र की दूसरी शादी थी। शादी गुरुद्वारे से हुई थी और अक्षय-टि्वंकल रस्में निभाते नजर आए थे ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar sister alka bhatia enjoying life with husband surendra hiranandani
Alka Bhatia and Akshay Kumar - फोटो : social media

ट्विंकल की बहन रिंकी खन्ना और मां डिंपल कपाडि़या को भी शादी में स्पॉट किया गया था । इस दौरान ट्विंकल पिंक कलर का अनारकली पहने नजर आई थीं । सुरेंद्र हीरानंदानी ने अपनी पहली पत्नी प्रीती से साल 2011 में तलाक ले लिया था। सुरेंद्र की पहली पत्नी से एक बेटी नेहा भी है। जो शादीशुदा है। शादी के बाद सुरेंद्र और अलका हनीमून के लिए टर्की गए थे ।

विज्ञापन
akshay kumar sister alka bhatia enjoying life with husband surendra hiranandani
अल्का भाटिया
वहीं सुरेंद्र की पहली पत्नी प्रीती ने भी अपने पुराने फैमिली फ्रेंड मिलन मेहता से शादी कर ली थी। अलका भाटिया एक हाउस वाइफ हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'फुगली' को भी प्रोड्यूस किया है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सुरेंद्र से शादी के बाद अलका खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। 


Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के प्यार में पड़ीं शहनाज, भड़के सलमान ने दे डाली ये नसीहत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed